एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब के DGP बोले- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए कोशिश जारी

Sidhu Moose Wala News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. डीजीपी ने कहा कि उसके प्रत्यर्पण के प्रयास जारी हैं.

Goldy Brar Extradition: पंजाब पुलिस लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कनाडा से प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. डीजीपी ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि अमृतसर में एक मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टरों के पास से बरामद की गयी एके-47 राइफल वही हथियार था, जिसका इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में किया गया था. डीजीपी ने गैंगस्टर निरोधक कार्य बल के प्रमुख प्रमोद बान और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को अमृतसर मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी.

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा नामक दो गैंगस्टर बुधवार को अमृतसर के एक गांव में पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए. पुलिस ने इस अभियान के बाद मुठभेड़ वाली जगह से एक एके-47 राइफल और दो पिस्तौल भी बरामद की थी. यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस अभियान के बारे में मुख्यमंत्री साहब को विस्तृत जानकारी दी.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की गई.

Sidhu Moose Wala के शूटर्स के एनकाउंटर पर CM भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा है?

डीजीपी ने गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध जारी रखने के संकल्प को दोहराते हुए कहा, ‘‘हम राज्य से गैंगस्टर और मादक पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म कर देंगे.’’ गोल्डी बराड़ पर एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इंटरपोल ने उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रहे हैं.’’ गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

Punjab News: मुठभेड़ में ढेर दो शूटर्स की पहचान के लिए अस्पताल पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, कहा- दो के एनकाउंटर से नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget