एक्सप्लोरर

Shiromani Akali Dal ने बीजेपी के साथ गठबंधन का विकल्प खोला, नतीजे आने के बाद होगी बात

Exit Poll Results: एग्जिट पोल के नतीजे शिरोमणि अकाली दल के लिए राहत भरी खबर नहीं लेकर आए हैं. अकाली दल ने नए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं.

Exit Poll Results: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के हाथ निराशा लगती दिख रही है. अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह सकती है. शिरोमणि अकाली दल ने एग्जिट पोल को नकार दिया है. शिरोमणि अकाली दल ने हालांकि गठबंधन का विकल्प खुला रखा है.

शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है. शिरोमणि अकाली दल ने हालांकि कहा है कि अभी तक बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है. शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर बात शुरू करने से पहले नतीजे आने का इंतजार कर रहा है.

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता प्रेम सिंह ने सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''शिरोमणि अकाली दल और बीएसपी का गठबंधन पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब होगा. अगर हम बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं होते तो बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर विचार कर सकते हैं.''

बीजेपी के साथ हो सकता है गठबंधन

प्रेम सिंह ने आगे कहा, ''अभी तक शिरोमणि अकाली दल की बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हो रही है. हमने केंद्र सरकार के उन फैसलों का विरोध किया है जो कि पंजाब के हितों के खिलाफ हैं.''

शिरोमणि अकाली दल को अधिकतर एग्जिट पोल्स में 9 से 26 सीटें मिलती दिख रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी शिरोमणि अकाली दल राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी रही थी. इस बार फिर शिरोमणि अकाली दल के एग्जिट पोल अच्छी खबर लेकर नहीं आए हैं.

Bikram Singh Majithia को मोहाली कोर्ट से लगा एक और झटका, न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget