एक्सप्लोरर

SGPC Meeting Amritsar: ज्ञानी रघबीर सिंह बने अकाल तख्त के नए जत्थेदार, अमृतसर में SGPC की मीटिंग में फैसला

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह ज्ञानी रघबीर सिंह को नया जत्थेदार बनाया गया है. SGPC की आपात बैठक में ये फैसला लिया गया है.

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह ज्ञानी रघबीर सिंह को नया जत्थेदार बनाया गया है. अमृतसर में हुई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. थोड़ी देर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दे सकते हैं. आपको बता दें कि लंबे समय से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाने की बात चल रही थीं.

पिछली बैठक में खड़ा हुआ था विवाद

आपको बता दें कि बीती 20 मई को भी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाने के लिए बैठक की गई थी. लेकिन किसी वजह से फैसले को टाल दिया गया था. जिसपर आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आज आपात बैठक बुलाई और ज्ञानी रघबीर सिंह को नया जत्थेदार बना दिया. ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक की आंतरिक कमेटी ने साल 2018 में श्री अकाल तख्त साहिब का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया था. वो 4 साल 8 महीने तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रहे.

ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. उनके पास तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार का पद भी है. जो अब भी बना रहेगा. यानि ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में काम करते रहेंगे. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के बाद से ही जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाए जाने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था.

ये होंगे तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार

वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक और बड़ा फैसला लिया गया है. ज्ञानी सुल्तान सिंह को तख्त श्री केसगढ साहिब का जत्थेदार बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: HSGMS: सीएम ने कराई सुलह, 1 महीने बाद थमा HSGMS में विवाद, धमीजा को वापस मिली पावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget