एक्सप्लोरर

Amritsar: गोल्डन टेम्पल में एंट्री पर छिड़े विवाद के बीच SGPC ने दी सफाई, इस मुद्दे पर भी दिया करारा जवाब

स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालु युवती ने एक सिख व्यक्ति पर मंदिर में दर्शन नहीं करने देने का आरोप लगाया. उसका कहना है कि वो चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी, जिससे उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में एक श्रद्धालु युवती ने बदसलूकी का आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि वो चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी जिस वजह से उसे मंदिर में एक व्यक्ति ने माथा टेकने से रोक दिया. उसने लड़की से कहा कि ये पंजाब है, इंडिया नहीं. वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक बयान जारी कर सफाई दी है. एसजीपीसी की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वो क्षमा मांगते है. 

लड़की ने चेहरे पर बनवाया था तिरंगा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की अपने एक साथी को लेकर स्वर्ण मंदिर में पहुंचती है तो लड़की के साथ शख्स उससे पूछता है कि तुम्हें किसने मंदिर में जाने से रोका, इसपर वो लड़की उस शख्स की तरफ इशारा करते हुए बताती है कि इन्होंने इसके बाद लड़की के साथ आया व्यक्ति उस सिख व्यक्ति से सवाल करता है आपने इस गुड़िया को स्वर्ण मंदिर में जाने से रोका क्या कारण था.

वीडियो में कथित तौर पर शख्स कहता है कि उसके चेहरे पर तिरंगा बना हुआ था, इसलिए रोका गया है. इस पर लड़की के साथ गए व्यक्ति द्वारा पूछा जाता है कि यह क्या इंडिया नहीं है, इसपर सिख व्यक्ति द्वारा कहा जाता है कि यह इंडिया नहीं पंजाब है. इस सारी बातचीत का लड़की द्वारा वीडियो बनाने से शख्स गुस्सा हो जाता है, और कहता है कि यह क्या बकवास है और लड़की के साथ से मोबाइल छिनने की कोशिश करता है. 

एसजीपीसी ने दी सफाई
एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि देश विदेश से जितने भी श्रदालु आते है हम सबका सम्मान करते है. लेकिन फिर भी हर बार सिखों को निशाना बनाया जाता है, जबकि सिखों ने भी आजादी में अहम भूमिका निभाई है. ग्रेवाल ने कहा यह सिख धर्मस्थल है, हर धार्मिक स्थल की अपनी एक मर्यादा होती है. अगर हमारे किसी अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है तो हम माफी मांगते है. वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर एसजीपीसी सदस्य को खालिस्तानी बताने पर ग्रेवाल ने कहा कि बॉर्डर पर लड़ाई के लिए भी सिखों को भेजा जाता है तो आप कैसे उन्हें खालिस्तानी बोल सकते है. 

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: पंजाब के मोहाली में पुलिस की घेराबंदी, भगोड़े अमृतपाल सिंह के दो करीबी को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget