एक्सप्लोरर

Hisar Scientist Suicide: हिसार में साइंटिस्ट ने 8 साल की बेटी का रेता गला, फिर खुद लगाया मौत को गले, पुलिस जांच में जुटी

Hisar News: हिसार में एक साइंटिस्ट ने एक अपनी 8 वर्षीय बेटी की सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी. जिसके बाद साइंटिस्ट ने खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.

Haryana News: हरियाणा के हिसार से हत्या और आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक  वैज्ञानिक ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. फिर वैज्ञानिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

सर्जिकल ब्लेड से काट बेटी का गला
हिसार में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज में रविवार शाम को साइंटिस्ट और उसकी बेटी के शव बरामद किए गए है. साइंटिस्ट अपनी पत्नी को बताकर गया था कि वो स्कूटी से बेटी के साथ कुछ दूर तक घूमने जा रहे है. लेकिन काफी देर तक जब वो अपने क्वार्टर पर वापस नहीं लौटे तो उनकी पत्नी यूनिवर्सिटी कैंपस में उन्हें खोजने के लिए गई. इस दौरान साइंटिस्ट संदीप की स्कूटी डिपार्टमेंट ऑफ वेटरनरी सर्जरी और रेडियोलॉजी ऑफिस के बाहर खड़ी दिखाई दी. तो उनकी पत्नी ने ऑफिस में जाकर देखा तो कुंडी अंदर से बंद थी. 

खून से लथपथ हालत में मिले बाप-बेटी
साइंटिस्ट संदीप की पत्नी ने सिक्योरिटी गार्ड को कुंडी बंद होने की सूचना दी. जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन जब उनसे भी गेट नहीं खुला तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों बाप-बेटी खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे. मामला गंभीर होने के चलते एसपी, डीसएपी और रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे. मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया. 

2016 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हुए थे संदीप गोयल
मृतक साइंटिस्ट संदीप गोयल साल 2016 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती हुए थे. वे नरवाना के रहने वाले थे और लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी के ही सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. हिसार के एएसपी राजेश मोहन ने कहा कि लोगों से पूछताछ की जा रही है. आसपास के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. साइंटिस्ट के सहयोगियों ने बताया कि उनका एक मनोचिकित्सक द्वारा इलाज चल रहा था वे लंबे समय से अवसाद में चल रहे थे. 

यह भी पढ़ें: Sonipat Crime News: सोनीपत के मुथरल में ढाबे के बाहर शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget