एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll Results: एग्जिट पोल में नहीं चलता दिखा संयुक्त समाज मोर्चा का दांव, मुश्किल में है बलबीर राजेवाल की सीट

Punjab Exit Poll Results: एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक पंजाब में अन्य को सिर्फ एक से पांच सीट मिल सकती हैं. संयुक्त समाज मोर्चा भी अन्य दलों में ही शामिल है.

Punjab Exit Poll Results: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी सरकार बनाते हुए नज़र आ रही है. पंजाब विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन से निकले हुए नेताओं ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का एलान किया था. लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों में संयुक्त समाज मोर्चा कोई फैक्टर बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है.

संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से पंजाब में 102 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे. चूंकि संयुक्त समाज मोर्चा का पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था इसलिए उसके उम्मीदवार निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में ही चुनाव मैदान में थे. एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब को अन्य में एक से पांच सीटें मिल सकती हैं. इससे साफ है कि संयुक्त समाज मोर्चा की स्थिति बेहद खराब रहने वाली है.

संयुक्त समाज मोर्चा की खराब स्थिति का अनुमान हालांकि मतदान से पहले ही लगना शुरू हो गया था. मनसा से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार ने मतदान से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को समर्थन का एलान कर दिया था. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक समराला सीट से संयुक्त समाज मोर्चा के मुखिया बलबीर सिंह राजेवाल का चुनाव जीत पाना आसान नहीं है.

संयुक्त समाज मोर्चा नहीं बना फैक्टर

पंजाब की किसी भी सीट पर संयुक्त समाज मोर्चा मजबूत से चुनाव लड़ता हुआ दिखाई नहीं दिया. संयुक्त समाज मोर्चा की बुरी हालत दोबारा से किसान आंदोलन शुरू करने की कोशिशों में जुटे संयुक्त किसान मोर्चा के लिए तगड़ा झटका साबित हो सकती है. किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा प्रभाव पंजाब में ही देखा गया था और यहां कम से कम राजनीतिक दल के तौर पर संयुक्त समाज मोर्चा को कोई खास समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है.

एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पंजाब में 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस पार्टी 22 से 28 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है. शिरोमणि अकाली दल के हिस्से 20 से 26 सीटें आ सकती हैं. वहीं बीजेपी के खाते में 7 से 13 सीटें आ सकती हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Exit Poll Results: शिरोमणि अकाली दल ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारा, गठबंधन को विकल्प खुला रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

303 ट्रांजैक्शन और 75 करोड़ का चूना! चंडीगढ़ पुलिस ने खोला बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का काला चिट्ठा
303 ट्रांजैक्शन और 75 करोड़ का चूना! चंडीगढ़ पुलिस ने खोला बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का काला चिट्ठा
Punjab: पठानकोट में 5 दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई
Punjab: पठानकोट में 5 दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई
Punjab: पेंशनरों के हक में हाई कोर्ट का हथौड़ा! पंजाब सरकार को बकाया भुगतान करने का सख्त आदेश
Punjab: पेंशनरों के हक में हाई कोर्ट का हथौड़ा! पंजाब सरकार को बकाया भुगतान करने का सख्त आदेश
Punjab: : मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, 4 लाख का हार्ट ऑपरेशन हुआ बिल्कुल मुफ्त
Punjab: : मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, 4 लाख का हार्ट ऑपरेशन हुआ बिल्कुल मुफ्त

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget