एक्सप्लोरर

Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चा का दावा, पीएम के विरोध की नहीं थी कोई योजना

Punjab News: किसान संगठनों के विरोध की वजह से पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई. लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐसी कोई योजना होने से इंकार किया है.

Punjab News: फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सफाई दी गई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को रोकने या उनके कार्यक्रम में बाधा डालने की उनकी कोई योजना नहीं थी. एसकेएम के मुताबिक, वहां के किसानों को इस बात की पुख्ता जानकारी तक नहीं थी कि पीएम का काफिला गुजरने वाला है.

पीएम मोदी बुधवार को पंजाब पहुंचे थे. लेकिन फिरोजपुर पहुंचने से पहले पीएम मोदी को किसानों के विरोध की वजह से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही रुकना पड़ा. इसके बाद पीएम मोदी ने फिरोजपुर रैली रद्द करके दिल्ली वापस आने का फैसला किया.

संयुक्त किसान मोर्चा ने  एक बयान में दावा किया कि उन्होंने 5 जनवरी को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित पंजाब यात्रा की खबर मिलने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी. संगठन ने कहा, ''एसकेएम से जुड़े कुल 10 किसान संगठनों ने अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और अन्य बकाया मांगों की मांग को लेकर प्रतीकात्मक विरोध की घोषणा की थी.''

एसकेएम ने किया जानकारी नहीं होने का दावा

एसकेएम ने कहा कि उनकी योजना जिला और तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन और पुतला जलाने की थी. प्रधानमंत्री की यात्रा को रोकने या उनके कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं था.

संगठन ने दावा किया कि कुछ किसानों को पुलिस ने फिरोजपुर जिला मुख्यालय जाने से रोका तो उन्होंने कई जगह सड़कों पर बैठ कर विरोध किया. इनमें से वो फ्लाईओवर भी था, जहां पीएम का काफिला आया, रुका और वापस चला गया.

एसकेएम के मुताबिक वहां के किसानों को इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं थी कि पीएम का काफिला गुजरने वाला है. उन्हें यह जानकारी प्रधानमंत्री की वापसी के बाद मीडिया से मिली.

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जालंधर सेंट्रल से इन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget