एक्सप्लोरर

Sangrur By-Election: उपचुनाव के लिए संगरूर में थमा प्रचार, 23 जून को होगी वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Sangrur News: संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया, यह सीट मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है.

Punjab News: पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया. यह सीट मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है. इस सीट पर मतदान गुरुवार को होगा और यहां बहुकोणीय मुकाबले के आसार हैं. मुख्यमंत्री मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को रोड शो किया था. उन्होंने प्रचार के आखिरी दिन कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया. रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र जोरवाल ने पहले कहा था कि लोकसभा क्षेत्र में 15,69,240 पात्र मतदाता हैं जिनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर हैं. कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 13 पुरुष और तीन महिलाएं हैं.

23 जून को होगी वोटिंग

मतदान 23 जून को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा और 26 जून को मतगणना होगी. इस साल की शुरुआत में पंजाब की सत्ता में आने के बाद ‘आप’ के लिए यह पहली बड़ी चुनावी लड़ाई है. ‘आप’ ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने धुरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी पर दांव लगाया है. बीजेपी ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा है, जो चार जून को पार्टी में शामिल हुए थे.शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी मैदान में हैं. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को टिकट दिया है.

सीएम मान ने कही ये बड़ी बात

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने उन्हें दो बार (2014 और 2019) संसद भेजने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद दिया, और विश्वास व्यक्त किया कि 'संगरूर के क्रांतिकारी लोग एक बार फिर आम आदमी के लिए मतदान करेंगे और आप के गुरमेल सिंह प्रचंड बहुमत से जीतेंगे.' बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धुरी से विधायक चुने जाने के बाद संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि विपक्ष के विपरीत, आप युवाओं को रोजगार देने, स्कूलों और अस्पतालों को विकसित करने, भ्रष्टाचार और माफिया तत्वों को खत्म करने, फिर से 'रंगला (जीवंत) पंजाब' का मार्ग प्रशस्त करने जैसे मुद्दों पर उपचुनाव लड़ रही है.

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, बीजेपी और शिअद ने राज्य में 'बिगड़ती' कानून व्यवस्था को लेकर ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा जबकि मुख्यमंत्री ने 'हंगामा' करने के लिए विपक्षी दलों पर हमला किया और कहा कि पंजाब अब सुरक्षित हाथों में है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों और पांच अन्य राज्यों के साथ मिलकर मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है. शिअद ने सिख कैदियों का मुद्दा उठाया है और उम्रकैद की सजा पूरी होने के बाद भी जेलों में बंद सभी कैदियों को रिहा करने की मांग की है. शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने प्रचार के दौरान बार-बार कहा, “हम 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) के लिए लड़ रहे हैं और यह न्याय की लड़ाई है.”

सीएम Bhagwant Mann ने पंजाब के लोगों को दिया यह खास तोहफा, अब नहीं लगाने पड़ेंगे चंडीगढ़ के चक्कर

Agnipath scheme: पंजाब में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget