एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: IPS अधिकारी को खालिस्तानी कहने पर दीपेंद्र हुड्डा का निशाना, बोले- ‘उनकी पगड़ी का नहीं...'

Deepender Singh Hooda: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं ने आईपीएस अधिकारी से बहसबाजी करते हुए उन्हें खालिस्तानी कह दिया. इसको लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है.

Haryana: पश्‍च‍िम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में मह‍िला से यौन ह‍िंसा मामले में बीजेपी ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने पगड़ी पहने आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी बोल दिया, जिसको लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है. हरियाणा कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं की ओर से पगड़ी पहने एक पुलिस अधिकारी को 'खालिस्तानी' बोलना सिर्फ आईपीएस जसप्रीत सिंह और उनकी पगड़ी का नहीं, भारत और भारतीयता का भी अपमान है.

दीपेंद्र हुड्डा ने आगे लिखा कि बीजेपी वाले न भूले कि सिख वो देशभक्त कौम है, जिसने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं. दरअसल, बीजेपी विधायक मंगलवार को संदेशखाली में एंट्री करने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान आईपीएस अधिकारी जसप्रीत स‍िंह ने रोका तो बीजेपी विधायक उनसे बहस करने लगे. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने उन्हें कथ‍ित तौर पर खालिस्‍तानी कह दिया. इसके बाद दोनों पक्षों की मीडिया के सामने ही काफी बहस हुई. 

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर आईपीएम ऑफिसर जसप्रीत सिंह के साथ बीजेपी नेताओं की बहस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप मुझे खालिस्तानी बोल रहे हैं, क्योंकि मैंने पगड़ी पहनी है. आईपीएस ऑफिसर जसप्रीत सिंह ने ये बात कही. बीजेपी के लोगों की गिरी हुई हरकत देखिए. दिन रात देश की सेवा करने वाले एक पुलिस अधिकारी को इसलिए खालिस्तानी कह दिया क्योंकि उसने पगड़ी पहनी थी. ये बेहद गिरी हुई मानसिकता है."

बता दें कि वीडियो में आईपीएस अधिकारी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. मुझे खालिस्तानी कह रहे हैं क्योंकि मैंने पगड़ी पहन रखी है. अगर कोई पुलिसकर्मी पगड़ी पहनकर ड्यटी करता है तो क्या वो खालिस्तानी हो जाता है. इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी ने केस करने की बात भी कह रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे 14 हजार लोग, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को दिए कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget