एक्सप्लोरर

'गर्व की बात', टाइम मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर बोलीं साक्षी मलिक

Times 100 Most Influential People List: टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में पहलवान साक्षी मलिक को शामिल किया है. इस लिस्ट में शामिल होने पर साक्षी मलिक ने खुशी जताई है.

Sakshi Malik on Times 100 List: भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में पहलवान साक्षी मलिक को शामिल किया है. हरियाणा की रहने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने जब खुद का नाम टाइम मैगज़ीन की ओर से जारी की गई लिस्ट में पाया तो वो काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में शामिल होना गर्व की बात है.

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली साक्षी मलिक हालांकि अब कुश्ती से संन्यास ले चुकी हैं. वे बीजेपी एमपी बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने से काफी नाराज थीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, "टाइम मैगजीन की 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर काफी गर्व का अनुभव कर रही हूं."

साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए थे आरोप

पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इस्तीफे की मांग की थी. साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई भारतीय पहलवानों ने जनवरी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था. पहलवानों का आरोप था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मनमाने तरीके से संघ को चलाया और महिला पहलवानों का यौन शोषण किया. वहीं, बृजभूषण शरण सिंह इन आरोपों का खंडन करते रहे.

टाइम मैगजीन की ओर से जारी 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में साक्षी मलिक के अलावा भारत की फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है. इसके अलावा इंडो-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला का नाम भी इस सूची में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक, निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget