एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में चल रहा उल्टा 'ऑपरेशन लोटस'! दीपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- 29 विधायकों ने BJP छोड़ कांग्रेस से जोड़ा नाता

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस नेता का कहना है कि हरियाणा में ऑपरेशन लोटस उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है.

Haryana News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने हरियाणा में 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस नेता का कहना है कि हरियाणा में ऑपरेशन लोटस उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ महीनों में बीजेपी के 29 पूर्व विधायक, मंत्री कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला
दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) बोले, 'हरियाणा में उल्टा 'ऑपरेशन लोटस' चल रहा है. पिछले कुछ महीनों में 29 पूर्व विधायक, मंत्री कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बीजेपी, जेजेपी ने हरियाणा में अपनी जमीन खो दी है.' राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आय दिन बीजेपी पर हमला बोलते रहे हैं.

मध्य प्रदेश में आदिवासी घटना पर भी भड़के नेता
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मध्य प्रदेश में आदिवासी पर पेशाब करने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर सत्ता का घमंड इस कदर छाया हुआ है कि वे समाज के वंचित वर्गों के साथ अमानवीय और पैशाचिक हरकत करने से भी नहीं हिचक रहे. मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा से जुड़े के व्यक्ति द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाली घृणित हरकत की जितनी निंदा की जाए कम होगी. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलानी चाहिए ताकि वह पूरे समाज के लिए नजीर बने और दोबारा इस तरह का अपराध करने के बारे में कोई सोच भी न सके.

क्या है 'ऑपरेशन लोटस'
'ऑपरेशन लोटस' शब्द, राज्य के विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (एस) ने कुछ साल पहले गढ़ा था. विपक्ष के अनुसार, अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर बीजेपी यह ऑपरेशन चलाती है और कथित रूप से 'विपक्षी दलों के विधायकों को लालच देकर अपने पाले में लेती है. ऐसे में सरकार बनाने का प्रयास करती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget