एक्सप्लोरर

Punjab Police News: अमृतपाल सिंह के फरार होने के बीच पंजाब पुलिस में फेरबदल, छह अधिकारियों का हुआ तबादला

Punjab Police Transfer: पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरुआत की थी,  हालांकि वह जालंधर में पुलिस से बचकर वहां से भाग गया था.

Reshuffle In Punjab Police:  पंजाब सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर (ग्रामीण) सहित 6 पुलिस अधिकारियों का जालंधर जिले में तबादला कर दिया. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर जालंधर से बच निकला था.

अन्य जिलों में तैनात तीन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इस फेरबदल में अन्य जिलों में तैनात तीन अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारी और एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (जांच) के रूप में नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

वहीं अमृतसर के डीसीपी (जांच) मुखविंदर सिंह को एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) के रूप में तैनात किया गया है. पीपीएस अधिकारी व जालंधर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक  (मुख्यालय) को कपूरथला का अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है. पीपीएस अधिकारी सरबजीत सिंह, जो एसपी (जांच) जालंधर ग्रामीण थे, को एसपी (जांच) होशियारपुर का प्रभार दिया गया है और मनप्रीत सिंह को एसपी (जांच) जालंधर ग्रामीण बनाया गया है. आईपीएस अधिकारी वत्सला गुप्ता, जो पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), जालंधर थीं, को डीसीपी (मुख्यालय), अमृतसर के रूप में तैनात किया गया है.

 वहीं, अतिरिक्त डीसीपी, जालंधर जगजीत सिंह को एसपी (ऑपरेशंस), गुरदासपुर का प्रभार दिया गया है. लुधियाना के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रवचरण सिंह बराड़ को जालंधर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है जबकि  जसकिरणजीत सिंह को लुधियाना का पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) तैनात किया गया है.

जालंधर में पुलिस के हाथ से बच निकला था अमृतपाल सिंह

बता दें कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरुआत की थी,  हालांकि वह जालंधर में पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया और भेष बदलकर वहां से भाग गया. अमृतपाल अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है. हालांकि जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह अब अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार हो गया है, लेकिन इसके लिए उसने पुलिस के सामने तीन शर्तें रखी हैं कि उसकी गिरफ़्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए. उसे पंजाब की जेल में रखा जाए. जेल में या पुलिस कस्टडी में उसकी पिटाई न की जाए.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: 26 मार्च को यूपी के पीलीभीत में था अमृतपाल सिंह, कैसे पंजाब पुलिस के हाथ आते-आते बचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget