एक्सप्लोरर

रवनीत सिंह बिट्टू पर हारने के बाद भी भरोसा, मोदी सरकार में मिला ये मंत्रालय

Ravneet Singh Bittu Portfolio: पंजाब कोटे से रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र की नई सरकार में खास जिम्मेदारी मिली है. बिट्टू को राज्य की लुधियाना लोकसभा सीट से शिकस्त मिली थी.

Narendra Modi 3.0 Cabinet: कांग्रेस से बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र की नई सरकार में खास जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें मोदी कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है. बीजेपी ने बिट्टू को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्हें बेहद ही कम मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से उन्हें हार मिली. इस चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू को 3 लाख 12 सौ 82 वोट मिले. बिट्टू को 20 हजार 942 वोट से हार मिली.

लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कुल 3 लाख 22 हजार 224 वोट मिले और वो चुनाव जीतने में कामयाब रहे. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे. आप उम्मीदवार अशोक परासर को 2 लाख 37 हजार 77 वोट मिले.

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

पंजाब लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस बार एक भी सीट हासिल नहीं हुई है. इसके बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जगह मिली है. इससे पहले वो कांग्रेस में थे. वो कांग्रेस से तीन बार चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं. साल 2009 में उन्हें आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से जीत मिली थी. 

वहीं, साल 2014 और 2019 में वो पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से पार्लियामेंट पहुंचे. इस बार यानी 2024 के लोकसभा की घोषणा से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था और बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसका उन्हें इनाम भी मिल गया है. रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. बेअंत सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी जान चली गई थी. साल 1995 में आतंकवादियों ने बम से उड़ाकर उनकी हत्या कर दी थी.

बता दें कि पंजाब लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को निराशा हाथ लगी और पार्टी के खाते में एक सीट भी नहीं आई. कांग्रेस को यहां 7 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि आम आदमी पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली. वहीं, अकाली दल के खाते में 1 सीट गई. राज्य में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर आए.

ये भी पढ़ें:

मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में मिला 2 मंत्रालय, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल के विभाग जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget