एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: रणजीत चौटाला पर भड़के गोपाल कांडा, 'रानियां से जमानत भी नहीं बचा पाएंगे'

Haryana Assembly Election 2024: हिसार लोकसभा सीट का जिक्र करते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि बीजेपी की जीती हुई सीट रणजीत सिंह हार गए. रणजीत सिंह खुद की हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं.

Haryana Assembly Election: हरियाणा में बीजेपी नेता रणजीत सिंह चौटाला और हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा के बीच जुबानी तंज तेज हो गई है. गोपाल कांडा सिरसा से विधायक और मंत्री रणजीत सिंह पर उन्होंने पलटवार किया है. रणजीत सिंह के 90 सीटों पर जनाधार वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनका 90 सीटों पर जनाधार नहीं 'बंटाधार' है. 

गोपाल कांडा यहीं नहीं रुके. उन्होंने यहां तक कह दिया कि रणजीत सिंह रानियां से जमानत भी नहीं बचा पाएंगे. हिसार लोकसभा सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीती हुई सीट रणजीत सिंह हार गए. रणजीत सिंह खुद की हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं. कांडा ने कहा कि आठ चुनाव हारने के बाद रणजीत सिंह पूरे चौटाला परिवार की मदद से रानियां में जीते थे.

इससे पहले रणजीत सिंह ने कहा था, "मुख्यमंत्री द्वारा गोपाल कांडा के घर जाना और उनके साथ 15 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का बयान मुझे सही नहीं लगा. मैं चौधरी देवीलाल का बेटा हूं, प्रदेश के हर हल्के में मेरा पर्सनल वोट बैंक है. रणजीत सिंह चाहिए तो हलोपा को दूर करें अगर हलोपा को रखेंगे तो रणजीत सिंह अपना रास्ता खुद तय करेंगे."

चुनाव प्रबंधन को लेकर बीजेपी द्वारा बनाई गई कमेटियों में अपना नाम नहीं होने से भी रणजीत चौटाला नाराज दिखे. उन्होंने कहा, "मैं राजनीतिक आदमी हूं. अगर मुझे बीजेपी सम्मानजनक तरीके से चुनाव लड़ाएगी तो मैं बीजेपी में रहूंगा. अगर मेरी अनदेखी होती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा, बीजेपी अपना देखें." प्रधानमंत्री से मुलाकात के सवाल पर चौटाला ने कहा, "मैं उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने गया था."

हरियाणा में विधानसभा के चुनाव के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. इससे पहले 2 सितंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी. नामांकन की जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तय की गई है.

ये भी पढ़ें:

किरण चौधरी को BJP ने बनाया हरियाणा से राज्यसभा का उम्मीदवार, कल करेंगी नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget