एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: जेल से बाहर निकला राम रहीम, मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा

Ram Rahim News: राम रहीम की जेल से इस साल तीसरी बार अस्थाई रिहाई है. दो शिष्या से रेप मामले में वह सजा काट रहा है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने फरलो पर आपत्ति जताई है.

Ram Rahim Latest News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप मामले में दोषी राम रहीम सिंह 21 दिन की ‘फरलो’ (छुट्टी) मिलने के बाद मंगलवार (21 नवंबर) को हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया. इस साल यह जेल से उसकी तीसरी अस्थायी रिहाई है. वह दोपहर करीब दो बजे जेल से बाहर आया. इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा. राम रहीम के साथ मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी पहुंचीं.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने फरलो पर जताई आपत्ति

डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है. सिंह ने फरलो के लिए आवेदन किया था. वह अपनी दो शिष्या से रेप के लिए 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है. इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख को 21 दिन का फरलो देने के हरियाणा सरकार के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वह रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सजा काट रहा है. 

धामी ने कहा कि इससे सिख समुदाय के बीच अविश्वास के माहौल को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार जेल से अस्थायी रिहाई दी जा रही है, लेकिन सरकारें 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई गई आवाज नहीं सुन रही हैं. 

कब कब जेल से बाहर आया राम रहीम?

इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था. डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी. पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. राम रहीम की रिहाई को अगले साल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Punjab: पंजाब कैबिनेट में बदलाव, गुरमीत सिंह मीत हेयर से वापस लिया गया माइन्स विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget