एक्सप्लोरर

फगवाड़ा मेयर चुनाव में कम सीट के बाद भी जीती AAP, कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन कैसे हुई नाकाम

Punjab Latest News: कांग्रेस छोड़ने के बाद 28 जनवरी को AAP में शामिल हुए राम पाल उप्पल कांग्रेस प्रत्याशी संजीव बुग्गा को हराकर फगवाड़ा नगर निगम के नए मेयर बने. नाराज कांग्रेस ने लगाए धांधली के आरोप.

Phagwara Mayor Election Result 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार राम पाल उप्पल को शनिवार को फगवाड़ा नगर निगम का नया महापौर चुना गया. निगम के अधिकारियों ने बताया कि पार्षद उप्पल कांग्रेस छोड़कर 28 जनवरी को आप में शामिल हुए थे. उन्होंने महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार संजीव बग्गा को हराया.

निगम के अफसरों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए पार्षद तेजपाल बसरा को वरिष्ठ उप महापौर चुना गया, जबकि विपिन कृष्ण को उप महापौर चुना गया. बता दें कि इस बार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरबंस लाल को महापौर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. 

जानें- सीटों का समीकरण 

दरअसल, पिछले महीने संपन्न फगवाड़ा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने 22 और आप ने 12 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, जिसने 3 सीटें हासिल की, जिससे कांग्रेस की संख्या बढ़कर 25 हो गई. फगवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल वो मेयर चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं. इसके अलावा, कांग्रेस ने 21 दिसंबर, 2024 को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी हासिल कर लिया था.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इसके बावजूद आप ने अपना मेयर बनवाने के लिए पहले कांग्रेस के पार्षदों पर झूठे और मनगढ़ंत मामलों में फंसाया. मेयर चुनाव पहले 25 जनवरी को नहीं होने दिया. इस बीच आप ने पार्षदों की संख्या बढ़ाकर 18 कर लिए. जिससे कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी. इसका नतीजा यह निकला कि आप राम पाल उप्पल आप प्रत्याशी के रूप में मेयर का चुनाव जीत गए. 

कांग्रेस ने की AAP के खिलाफ नारेबाजी 

कांग्रेस ने आप पर लोकतंत्र के मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के पार्षदों और उनके समर्थकों ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन कर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 

आप की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पार्षदों ने ‘आप’ के महापौर को चुन कर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास को प्राथमिकता दी है. ‘आप’ के उम्मीदवार को महापौर चुने जाने के बाद अरोड़ा ने पार्टी के सांसद राज कुमार चब्बेवाल के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है. 

अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में 46 नगर निगमों, परिषदों और पंचायतों के लिए हुए चुनावों में ‘आप’ को 41 स्थानों पर स्पष्ट बहुमत मिला है. यहां तक ​​कि अन्य स्थानों पर भी पार्षदों ने अपने शहर के विकास के लिए ‘आप’ के महापौर को चुना है. अब हम चुनाव के दौरान फगवाड़ा के लोगों से वादा की गई 5 गारंटियों को लागू करने पर जोर देंगे. 

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे काम  

अरोड़ा ने फगवाड़ा के लोगों से कहा, ‘‘मैं फगवाड़ा के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास को प्राथमिकता दें.’’ उन्होंने बताया, ‘‘मैं विपक्षी दलों के पार्षदों से भी अपील करता हूं कि वे यह सोचकर निराश न हों कि उनकी पार्टी का महापौर सत्ता में नहीं है. आप अपने मुद्दे हमारे महापौर के सामने रख सकते हैं और वह उनका समाधान भी करेंगे. हम समावेशी विकास में विश्वास करते हैं.’’ 

Budget 2025: किसानों ने बजट पर जताई नाराजगी, बोले- 'क्रेडिट कार्ड लोन सीमा बढ़ाने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget