एक्सप्लोरर

Farmer Protest: राकेश टिकैत ने किया दावा- इस स्थिति में दोबारा शुरू हो सकता है आंदोलन

Farmer Protest: किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन खत्म कर दिया है. लेकिन राकेश टिकैत ने बताया है कि कब आंदोलन दोबारा शुरू हो सकता है.

Farmer Protest: हाल ही खत्म हुए किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों और मजदूरों में बडी से बड़ी ताकत को घुटने के बल झुकाने की शक्ति होती है. राकेश टिकैत ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है.

इसके साथ ही राकेश टिकैत ने हालिया समाप्त आंदोलन को जहन में याद रखने के लिये अपने घरों में एक-एक पेड़ लगाने की अपील की. किसानों के धरने यहां समाप्त करवाने पहुंचे टिकैत ने किसानों को आंदोलन की जीत की बधाई दी. राकेश टिकैत ने कहा कि जब भी आंदोलन को जरूरत पड़ी, हरियाणा की धरती से नई ताकत दी गई. उन्होंने कहा, ''किसानों ने आंदोलन के माध्यम से अपनी ताकत को दिखा दिया है. ऐसे में आने वाले समय में भी कोई सरकार अब किसानों के खिलाफ इस प्रकार का षड्यंत्र नहीं कर पाएगी.''

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आंदोलन की याद को जिंदा रखने के लिए अपने-अपने घरों में आंदोलन के नाम का एक-एक पेड़ जरूर लगाएं. राकेश टिकैत का कहना है कि इस कदम से पर्यावरण भी बढ़ेगा और आंदोलन की याद भी ताजा रहेगी.

दोबारा हो सकता है आंदोलन

राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि फ्यूचर में भी आंदोलन होते रहेंगे. टिकैत ने कहा, ''अभी आंदोलन बंद नहीं होगा. अब नशा मुक्ति और दहेज प्रथा को लेकर सामाजिक आंदोलन चलाएंगे. किसानों को एकजुटता दिखाते हुए ऐसे सामाजिक आंदोलन भी चलाने पड़ेंगे. आंदोलन अभी स्थगित किया गया है लेकिन भविष्य में भी आंदोलन होंगे.''

बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर करीब 380 दिन तक किसानों का आंदोलन चला. किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा अपनी सभी मांगों को माने जाने के बाद आंदोलन को खत्म करने का फैसला किया.

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल ने किसानों को लुभाने के लिए खेला बड़ा दांव, फसल बर्बाद होने पर मिलेगा इतना मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर भी जख्मी
पंजाब: तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर भी जख्मी
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
DA केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, चीफ सेक्रेटरी तलब
DA केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, चीफ सेक्रेटरी तलब
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget