एक्सप्लोरर

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर राकेश टिकैत ने उठाए सवाल, कहा- कहीं ये किसानों का गुस्सा तो नहीं

Punjab News: राकेश टिकैत ने पीएम मोदी की रैली रद्द होने पर कहा है कि कहीं इसके पीछे किसानों का गुस्सा तो वजह नहीं है.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की ओर से चौंकाने वाला बयान सामने आया है. राकेश टिकैत ने कहा है कि इस पूरी घटना में पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक हुई है या फिर यह किसानों के गुस्से की वजह से हुआ. राकेश टिकैत ने हालांकि इस पूरे मामले में जांच की मांग की है.

टिकैत की बीकेयू संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा रही है जो केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहा था. इन कानूनों को केंद्र सरकार ने पिछले साल वापस ले लिया. टिकैत ने कहा, ''बीजेपी प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक के कारण रैली रद्द करने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री खाली कुर्सियों की बात कहकर प्रधानमंत्री के वापस लौटने का दावा कर रहे हैं.''

राकेश टिकैत ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच जरूरी है. उन्होंने कहा, ''अब इस बात की जांच जरूरी है कि फिरोजपुर से पीएम मोदी की वापसी का कारण सुरक्षा में चूक है या फिर किसानों का आक्रोश.''

पीएम मोदी को करनी पड़ी वापसी

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को एक जनसभा में शामिल होने के लिए पंजाब गए थे. वह विमान से बठिंडा पहुंचे थे और उन्हें खराब मौसम के कारण फिरोजपुर के हुसैनीवाला जाने के लिए सड़क मार्ग लेना पड़ा.

हालांकि वह कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क को अवरुद्ध करने की वजह से फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसे रहे. घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है.

हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई और इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा, कहा- घटना में शामिल है सीएम चन्नी का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget