एक्सप्लोरर

Raju Punjabi: इन 10 गानों ने राजू पंजाबी को दिलाई थी पहचान, जानिए कितने करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं हरियाणवी सिंगर

Singer Raju Punjabi Passed Away: राजस्थान के रावतसर के रहने वाले राजकुमार ने हरियाणा में राजू पंजाबी के नाम से अपनी एक पहचान कायम की. उनका गाना 'देसी देसी ना बोल्या कर' आज भी सबकी जुबां पर है.

Haryana News: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार को निधन हो गया. राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा थे. राजू पंजाबी ने डांसर सपना चौधरी के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए. जिस ‘सॉलिड बॉडी’ गाने से सपना चौधरी फेमस हुई थीं उसको भी राजू पंजाब ने ही अपनी आवाज दी थी. इसके अलावा उनका ‘ठाडा भरतार’ गाने को 19 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के रहने वाले राजू पंजाबी लंबे समय से हिसार में रह रहे थे. उनके अचानक दुनिया से यूं चले जाने से उनके परिजन ही नहीं फैंस भी सदमे में हैं. 40 साल की उम्र में ही उनका देहांत हो गया. उन्हें काला पीलिया था. जिसके बाद लीवर और फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था. 

12 अगस्त को रिलीज किया था आखिरी गाना

राजू पंजाब ने थोड़े समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था. हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, पश्चिमी यूपी और दिल्ली में उनके गाने खूब पसंद किए जाते है. वैसे तो उन्होंने कई गाने गाए लेकिन सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी न बोल्या कर, ठाडा भरतार, गौरा-गौरा मुखड़ा दिखा दे एक बार, मीठी बोली, बोलन में टोटा, फेयर लवली, हवा कसूती सै इन गानों ने उनकी एक अलग पहचान बना दी. सपना चौधरी ही नहीं बल्कि अन्य कई हरियाणवी कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया. अभी हाल ही में 12 अगस्त को उनका आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था, रिलीज हुआ था. 

कितने संपत्ति छोड़कर गए है राजू पंजाबी?

राजू पंजाबी का असली नाम राजकुमार था. उनके कई सुपरहिट गानों की वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से उनको अच्छी कमाई होती थी. एक रिपोर्टस के मुताबिक राजू पंजाबी लगभग 498 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे. जो अब वो अपने परिजनों के लिए छोड़कर गए हैं. राजू पंजाबी की पत्नी के अलावा उनकी दो बेटियां भी है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: हिसार में एक निजी अस्पताल में लगी आग, चिल्लाता रहा मरीज, झुलसकर हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget