एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: राजन गिल को मिला है कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल का साथ, भाई ने किया इशारा

Punjab Election: राजन गिल ने शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन कर ली है. राजन गिल ने दावा किया है कि कांग्रेस के सांसद और उनके भाई जसबीर सिंह गिल इस कदम में साथ हैं.

Punjab Election: खडूर साहिब के कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरपिंदर सिंह गिल के शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. राजन (Rajan) के नाम से मशहूर हरपिंदर सिंह ने दावा किया है कि इस कदम में जसबीर सिंह भी उनके साथ हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को राजन शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए.

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गिल का अपनी पार्टी में आने पर स्वागत किया. पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी इस मौके पर मौजूद थे जो अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं.

गिल ने अपनी पिछली पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट नहीं दिये. राजन गिल खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट पाने को लेकर आशावान थे. उन्होंने कांग्रेसजनों से अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनने की अपील की और दावा किया कि उनके बड़े भाई और सासंद जसबीर डिंपा शिअद में शामिल होने के उनके कदम के साथ हैं.

जसबीर सिंह डिंपा हैं नाराज

बादल ने दावा किया कि गिल के शिअद में शामिल होने से माझा क्षेत्र में पार्टी की संभावना बेहतर हो गयी है. उन्होंने दावा किया, ''माझा में मुकाबला पूरी तरह शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में हो गया है.''

जसबीर सिंह डिंपा कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं. ऐसा सुनने में आया है कि जसबीर सिंह डिंपा अपने बेटे के लिए भी टिकट मांग रहे थे. कांग्रेस ने पंजाब के दो सांसदों के बेटों को टिकट दिया है लेकिन डिंपा को अनदेखा किया गया. जसबीर सिंह डिंपा ने अमृतसर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से भी दूरी बना रखी थी. 

Punjab Election 2022: नरेंद्र मोदी ने किया दावा- पंजाब में बेहतर प्रदर्शन करेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget