एक्सप्लोरर

नूंह में हुए बस हादसे पर राज बब्बर ने जताया दुख, घायलों को दिया मदद का आश्वासन

Nuh Bus Accident: गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने नूंह बस हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर घायलों से मिलकर सहायता का आश्वासन दिया.

Raj babar On Nuh Bus Accident Case: गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने नूंह में हुए बस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया. कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को बस में आग लगने और उसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए.

घायलों की जानकारी लेने तत्परता से नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया. राज बब्बर ने पीड़ित एवं उनके परिवारजनों से मिलकर दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनका ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में हिम्मत से काम लें. इस जटिल घड़ी में वह स्वयं एवं उनकी पार्टी सदैव उनके साथ खड़े हैं.

राज बब्बर ने  प्रशासनिक अधिकारियों से किया आग्रह
बब्बर ने मेवात के कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश करें. उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ से भी अनुरोध किया कि वे बस में आग लगने से घायल लोगों को तत्परता से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और उनकी विशेष देखभाल का ध्यान रखें. पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे के पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया.  

करनी चाहिए अग्निशमन की व्यवस्था
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी के दौरान वाहनों में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसी घटनाओं में अनेक लोग अपनी जान गवां चुके हैं. इन हादसों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को मुख्य सडक़ों विशेषकर के.एम.पी एवं दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अग्निशमन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसे में लोगों की कीमती जिंदगी को समय रहते बचाया जा सके.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, समय में भी किया गया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget