एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: राहुल गांधी संभालेंगे प्रचार अभियान की कमान, अमृतसर में सभी उम्मीदवारों के साथ टेकेंगे मत्था

Punjab Election: राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब पहुंचेंगे. पंजाब पहुंचने के बाद राहुल गांधी पार्टी के सभी उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस के प्रचार अभियान का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के सभी 117 उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे और लंगर छकेंगे.

राहुल गांधी जालंधर के मीठापुर से पार्टी की एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अब तक 109 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और जल्द ही अन्य नामों की घोषणा करने की उम्मीद है. पार्टी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरुवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे. अमृतसर पहुंचने के बाद वह स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे और पार्टी के 117 उम्मीदवारों के साथ लंगर में प्रसाद लेंगे.

राहुल गांधी दुर्गयाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर भी मत्था टेकेंगे. दोपहर बाद राहुल अमृतसर से 100 किलोमीटर दूर जालंधर पहुंचेंगे. बाद में राहुल गांधी शाम को दिल्ली लौटने से पहले जालंधर के मीठापुर में पंजाब फतेह डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी के सामने होगी यह चुनौती

राहुल गांधी के सामने पंजाब दौरे पर कांग्रेस नेताओं की आंतरिक कलह से निपटना भी चुनौती है. इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से लगातार कांग्रेस पार्टी पर सीएम का चेहरा घोषित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. राहुल गांधी के सामने भी पार्टी नेताओं की ओर से इस मुद्दे को उठाया जा सकता है.

चुनाव आयोग ने शनिवार को भौतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिये वोट डाले जाएंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी.

Punjab Election 2022: लांबी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे 94 साल के प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget