एक्सप्लोरर

Punjab News: राघव चड्डा ने पंजाब की खुशहाली को लेकर किया बड़ा दावा, आम आदमी पार्टी का आगे का प्लान भी बताया

Punjab News: राघव चड्डा पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने जा रहे हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में राघव चड्डा की अहम भूमिका रही है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद राघव चड्डा का कद पार्टी के भीतर बढ़ गया है. आम आदमी पार्टी की जीत में राघव चड्डा का अहम योगदान माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला भी किया है.  राघव चड्डा ने दावा किया है कि अब 'उड़ता पंजाब' नहीं, बल्कि 'उठता और खुशहाल' पंजाब होगा.

2020 में उन्हें पंजाब के लिए पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया था. दिल्ली के राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चड्ढा ने सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई और राज्य में रेत खनन जैसे प्रमुख मुद्दों को लगातार उठाया.

राघव चड्डा ने दावा किया कि उन्हें पहले से ही पंजाब में बदलाव होने का अहसास था. उन्होंने कहा, ''मुझे पहले दिन से ही पता था कि लोग पंजाब में बदलाव के लिए वोट करने जा रहे हैं. हमने पहले कोई दावा नहीं किया क्योंकि इसे हमारा अभिमान माना जाता था. हमने इस चुनाव को 'धर्म' और 'अधर्म' के बीच एक लड़ाई के रूप में देखा. जिसमें द्वेष और अनौचित्य की पराजय हुई.''

दूसरे राज्यों पर हैं आप की नज़रें

राघव चड्डा ने दावा किया कि पंजाब की सरकार पर हाईकमान का कोई कंट्रोल नहीं होगा. आप नेता ने कहा, ''पंजाब की जनता ने भगवंत मान को चुनकर सही जवाब दिया है. केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहयोग करेंगे और उन्हें पंजाब में अपने दिल्ली मॉडल, पानी-बिजली और शिक्षा मॉडल के सही कार्यान्वयन के लिए सलाह देंगे. वह राज्य में अच्छी व्यवस्था स्थापित करेंगे. यह 'उड़ता पंजाब' नहीं, बल्कि 'उठता और खुशहाल' पंजाब होगा.''

आम आदमी पार्टी की नज़रें अब दूसरे राज्यों में विस्तार करने पर हैं. राघव चड्डा ने कहा, ''हमारी पार्टी उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को कड़ी टक्कर देगी और पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करेगी. पंजाब पर दशकों तक राज करने वाले वंशवाद की जड़ें हिल चुकी हैं. अरविंद केजरीवाल भाजपा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी होंगे और आप राष्ट्रीय स्तर पर और साथ ही देश भर में कांग्रेस के लिए एक स्वाभाविक विकल्प है.''

Punjab News: भगवंत मान सरकार में मंत्री हरजोत बैंस का दावा- 6 महीने से राज्य से खत्म हो जाएगा अवैध रेत खनन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget