एक्सप्लोरर

सिद्धू मूसेवाला मामले में FIR होगी वापस? पिता बलकौर सिंह बोले- मैं छोड़ रहा देश, पुलिस न्याय नहीं दे पाई

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने ताजा बयान में केस की एफआईआर वापस लेने के साथ ही, भारत छोड़ने की बात कही है.

Sidhu Moosewala Case: पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala) में पीड़ित के परिवार ने न्याय ना मिलने का आरोप लगाया है. स्व. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने दावा किया है कि वह भारत छोड़ देंगे क्योंकि उन्हें अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिल रहा है. मूसेवाला के पिता ने अपने बयान में एफआईआर (FIR) वापस लेने के साथ ही भारत (India) छोड़ने की भी बात कही है.

अपने ताजा बयान में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि 25 नवंबर के बाद परिवार समेत भारत छोड़ दूंगा. इसके अलावा बेटे के कत्ल की एफआईआर भी वापस ले लूंगा. उन्होंने हत्याकांड को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमें इंसाफ नहीं दे पाई है. सिद्धू का आईफोन भी खुलवा दिया लेकिन लॉरेंस बिश्नोई की बी टीम अब भी ऑपरेट कर रही है. 

Ram Rahim News: परोल के बाद BJP के इन नेताओं ने लिया राम रहीम से आशीर्वाद, किसी ने कहा 'पिता जी' तो किसी ने...

मुंहबोली बहन से हो चुकी है पूछताछ
इससे पहले बीते दिनों पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्याकांड के मामले में उनकी मुंहबोली बहन अफसाना खान से पूछताछ की गई थी. इस दौरान एनआईए ने अफसाना खान से सिद्धू मूसेवाला से जुड़े कई सवाल किए थे. जिनको लेकर अफसाना खान ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट किया था. पोस्ट के दौरान उन्होंने पूछताछ के दौरान पूछी गई बातों के बारे में बताया था. 

अफसाना खान की माने तो एनआईए ने था कि ‘धक्का’ गाने के लिए उन्हें किसने अप्रोच किया था. आपके परिवार में कौन है, आपने कहां-कहां शो किए, कितने गाने गाए, साथ ही उनके कौन-कौन से प्रोजेक्ट आ रहे हैं? इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अफसाना खान ने बताया था कि एनआईए को सिद्धू मूसेवाला के साथ हुई अपनी चैटिंग भी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ जरूर मिलेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि उनसे गैंगस्टरों के बारे में कोई सवाल नहीं पूछा गया. कुछ लोग इस तरह की गलत अफवाहें फैला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget