एक्सप्लोरर

Punjab Year Ender 2022: सियासी बदलाव, मूसेवाला की हत्या सहित इन वजहों से सालभर सुर्खियों में रहा पंजा​ब 

Year Ender 2022: पंजाब में कांग्रेस और एसएडी से इतर आप का सत्ता में आना चौंकाने वाला रहा. मूसेवाला की हत्या इस बात के संकेत हैं कि कानून-व्यवस्था नियंत्रण में नहीं रहे तो पहले वाले हालात बन सकते हैं. 

Punjab 2022: गुजरे साल में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत और मनसा में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने सबको चौंकाकर रख दिया तो साल के अंत तक कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर  राजभवन और भगवंत मान सरकार के बीच खींचतान का संकेत अभी से मिलने लगे हैं. इसके अलावा, विरोध प्रदर्शन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले फिरोजपुर के एक फ्लाईओवर पर कुछ मिनट के लिए फंसना भी हैरान करने वाला साबित हुआ. 

निर्णायक मोड़ पर पंजाब की राजनीति
फरवरी, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों ने 'बदलाव' के लिए वोट दिया. नतीजा यह हुआ कि ‘आप’ कांग्रेस, अकाली-बसपा गठबंधन को हराकर पहली बार पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीटें हासिल की. यह बदलाव 2022 में सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है. 

कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती
लगभग नौ महीने पुरानी भगवंत मान सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की पेशकश करके भले ही अपनी पीठ थपथपाई हो, लेकिन मान सरकार को बहुत कम समय में राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय और तरनतारन थाने पर दो रॉकेट-चालित ग्रेनेड हमले हुए तो सीमा पार से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी फिर से बढ़ गया है. पंजाब में लक्षित हत्याएं और गैंगस्टरों द्वारा जबरन वसूली की धमकियों ने राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के सामने गंभीर चुनौतियां पेश कर दी हैं. 

मई में मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या से राज्य में शोक की लहर दौड़ा गई. उनकी हत्या की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संलिप्तता सामने आई. माना जा रहा है कि कथित रूप से युवा अकाली नेता विक्की मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या हुई. पंजाब पुलिस ने कहा कि बिश्नोई गिरोह का सदस्य कनाडा में रहने वाला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. इस मामले में  अभी तक चार शूटरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो को पुलिस ने मार गिराया.

पीएम की सुरक्षा में चूक  
जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री मोदी को फिरोजपुर में एक कार्यक्रम व एक रैली में शामिल हुए बिना उस समय पंजाब से वापस लौटना पड़ा जब उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण फंस गया. इसे “बड़ी सुरक्षा चूक” के रूप में देखा गया.

इन मुद्दों पर देखने को मिला तकरार 
विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन और मान सरकार के बीच तकरार भी सुर्खियों में रही. जब राज्यपाल ने प्रस्तावित विधानसभा सत्र में होने वाले विधायी कामकाज का विवरण मांगा, तो इस पर मुख्यमंत्री मान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा - 'ये तो हद हो गई'. पुरोहित ने मुख्यमंत्री को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए पत्र लिखा. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह यानि सीएम उनसे 'बहुत ज्यादा नाराज' हैं. राजभवन और ‘आप’ सरकार के बीच विवाद तब और बढ़ गया जब पुरोहित ने प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर को बीएफयूएचएस के वीसी के रूप में नियुक्त करने से इनकार कर दिया. राज्यपाल ने पीएयू के वीसी एसएस गोसाल की नियुक्ति को पूरी तरह से अवैध करार देते हुए उन्हें हटाने को कहा.

यह भी पढ़ें: Delhi News: BJP के बाद इतने कम समय में AAP कैसे बन गई देश की तीसरी बड़ी पार्टी, अब कांग्रेस के सामने नई चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget