एक्सप्लोरर

Punjab Weekly Weather Forecast: पंजाब में इस हफ्ते भी हो सकती है बारिश, कई जिलों में शुष्क मौसम छुड़ाएगा पसीने

Punjab Weekly Weather Update: मंगलवार और बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना के साथ-साथ फतेहगढ़ साहिब, रूप नगर, पटियाला और सास नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Punjab Weekly Weather and Pollution Report 05 September 2022: पंजाब (Punjab) के कई हिस्सों में इस हफ्ते भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ (Mausam Kendra Chandigarh) ने सोमवार को माझा और दोआबा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी मालवा के लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूप नगर, पटियाला और सास नगर में बारिश हो सकती है. इसके अलावा दूसरे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. 

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पश्चिमी मालवा में इस हफ्ते मौसम शष्क रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना के साथ-साथ फतेहगढ़ साहिब, रूप नगर, पटियाला और सास नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं दूसरे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से शनिवार के दौरान भी मौसम कमोबेश इसी तरह का रह सकता है. फिलहाल मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दूसरी तरफ राज्य के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा से संतोषजनक श्रेणी में है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है.

आइये जानते हैं कि पंजाब के प्रमुख जिलों में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

अमृतसर
अमृतसर में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार से बुधवार के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है. शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 79 है.

जालंधर
जालंधर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी पूरे हफ्ते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार से बुधवार के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं. गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है. शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 52 है.

ये भी पढ़ें- Watch: मोहाली के लंदन ब्रिज मेले में लगा झूला 50 फिट ऊंचाई से नीचे गिरा, 15 से अधिक लोग घायल

लुधियाना
लुधियाना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है. शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 90 है.

पटियाला
पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है. मंगलवार को गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है. शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 82 है.

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget