एक्सप्लोरर

लुधियाना की फैक्ट्री में लगी आग, नहीं मिला भागने का मौका, नाबालिग समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Ludhiana Factory Fire: लुधियाना की साइकिल फैक्ट्री में आग लग गई. इस फैक्ट्री में नाबालिग बच्चों के काम करने की जानकारी मिल रही है. फैक्ट्री में कोई सेफ्टी सिस्टम नहीं था.

Ludhiana News: लुधियाना की एक फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई. इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है. यह साइकिल की सीट बनाने वाली फैक्ट्री है जहां सोमवार को यह घटना हुई. पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य लोग झुलस गए हैं.

घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. यह फैक्ट्री धुरी रेल क्रॉसिंग के पास मौजूद है. दमकल के वाहनों ने आगे पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया. अधिकारी ने बताया कि आग और धुआं इस तरह फैल गया था कि उसमें काम कर रहे कुछ श्रमिक बाहर नहीं आ पाए.

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर चार वाहनों को भेजा गया. घटना में 16-17 साल के एक नाबालिग लड़के की मौत हुई है. पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

फैक्ट्री में काम कर रहे थे नाबालिग लड़के

ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस फैक्ट्री में और भी नाबालिग काम करते हैं. सोमवार को काम के दौरान अचानक आग लग गई. मजदूर बाहर आने की कोशिश करने लगे लेकिन दो झुलस गए जिन्हें बाहर निकाला गया जबकि दो अंदर ही फंसे रह गए. बताया जा रहा है कि झुलसने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. घटनास्थल का दौरा स्थानीय विधायक कुलवंत सिद्धू ने भी किया. 

फैक्ट्री में नहीं था सेफ्टी सिस्टम

पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी. वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी. हालांकि शुरुआत जांच से पता चल रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और सोल्यूशन के कारण आग लगी. फैक्ट्री में सेफ्टी सिस्टम ना होने की भी जानकारी मिली है.

ये भी पढ़ें- Punjab: डंकी रूट से अमेरिका जाने के लिए खर्च किए 55 लाख, 8 महीने में दूसरी बार हुआ डिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget