एक्सप्लोरर

Tarn Taran News: तरन तारन के चर्च में अभद्रता और गोलीबारी मामले की जांच करेगी SIT, डीजीपी ने दी जानकारी

Punjab News: तरन तारन के ठक्करपुरा में स्थित इंफेंट जीसस कैथोलिक चर्च में चार अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर मदर मैरी की गोद में यीशु की मूर्ति को क्षत-विक्षत कर दिया.

Punjab Church Attack: पंजाब सरकार ने तरन तारन (Tarn Taran Sahib) जिले के ठाकरपुरा गांव के एक चर्च में अभद्रता और गोलीबारी हुई. इस घटना की तत्काल जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. पुलिस महानिरीक्षक (IGP) फिरोजपुर रेंज की अध्यक्षता वाली एसआईटी में एसएसपी (SSP) तरन तारन और एसपी (SP) जांच तरन तारन शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला
दरअसल चार अज्ञात व्यक्तियों ने मंगलवार रात इंफेंट जीसस कैथोलिक चर्च ठक्करपुरा में प्रवेश किया. आरोपियों ने चौकीदार को बंदूक की नोक पर बांध दिया और मदर मैरी की गोद में यीशु की मूर्ति को क्षत-विक्षत कर दिया. वहीं हमलावर ने चर्च में खड़ी पादरी की कार में भी आग लगा दी. कैथोलिक चर्च के फादर थॉमस पी के मुताबिक चार लोग परिसर में घुस आए और मूर्तियों को नष्ट कर दिया. बाहर खड़ी गाड़ी को आग लगा दी. वे यहां 25 मिनट तक रहे. उन्होंने लोगों को धमकाया और सुरक्षा गार्ड को बंदूक की नोक पर रखा. डीजीपी गौरव यादव ने एक बयान में कहा कि एसआईटी इस मामले की दिन-प्रतिदिन जांच करेगी. जल्द से जल्द सक्षम अदालत में अंतिम रिपोर्ट जमा करना सुनिश्चित करेगी.

हर एंगल से हो रही जांच
आगे उन्होंने कहा कि एसआईटी मामले की जांच में सहायता के लिए किसी अन्य अधिकारी को भी शामिल कर सकती है. डीजीपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा पुलिस पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं. जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bullet Train Project: सीएम एकनाथ शिंदे का निर्देश- भूमि अधिग्रहण का काम 30 सितंबर तक पूरा करें

Maharashtra Politics: राज ठाकरे से मिले महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष, जानें- क्या बात हुई?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget