एक्सप्लोरर

Punjab: अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से किया निष्कासित, नोटिस का नहीं दिया था जवाब

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल अनुशासन समिति प्रमुख सिकंदर सिंह मलूका ने कार्रवाई करते हुए कहा कि अपने फैसले के बारे में स्पष्टीकरण के लिए अनुशासन समिति के सामने पेश नहीं हुईं.

Bibi Jagir Kaur Expelled SAD: शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने सोमवार को बीबी जागीर कौर (Bibi Jagir Kaur) को पार्टी से निष्कासित कर दिया, क्योंकि वह नौ नवंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के अपने फैसले के बारे में स्पष्टीकरण के लिए अनुशासन समिति के सामने पेश नहीं हुईं. इस फैसले की घोषणा पार्टी की अनुशासन समिति के प्रमुख सिकंदर सिंह मलूका ने की.

एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए नौ नवंबर को होने वाला चुनाव लड़ने के लिए कौर के अपने रुख पर कायम रहने के बाद शिअद ने यह कार्रवाई की है. शिअद ने कौर को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने और सोमवार दोपहर तक यहां पार्टी मुख्यालय में पेश होने को कहा था.

मलूका ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें अपना रुख स्पष्ट करने का मौका दिया था लेकिन वह जवाब देने में विफल रहीं. मलूका ने मीडिया से कहा, ‘‘हमारे पास उनके खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. अनुशासन समिति ने आज उन्हें पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया. पार्टी में उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है और पार्टी में उनकी सेवाएं अब समाप्त हो गई हैं. पार्टी का अब बीबी जागीर कौर के साथ कोई लेना-देना नहीं है.’’

 बीबी जागीर कौर ने कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब 

बता दें कि पिछले हफ्ते, कौर को पार्टी की इच्छा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी जताने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. शिअद ने पहले कौर को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों को रोकने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा था कि इसमें विफल रहने पर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, कौर ने पार्टी द्वारा उन्हें दो मौके देने के बावजूद कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया. शिअद की अनुशासन समिति ने रविवार को कौर को व्यक्तिगत रूप से नोटिस का जवाब सोमवार दोपहर तक देने के लिए समय बढ़ा दिया. वह सोमवार को अनुशासन समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं.

 एसजीपीसी के अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवारी के लिए बना रहीं थी दबाव

कभी बादल परिवार की वफादार मानी जाने वालीं कौर एसजीपीसी के अध्यक्ष चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बना रही थीं. शिअद ने पहले ही हरजिंदर सिंह धामी को शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था.

SGPC चुनाव को लेकर अकाली दल की बीबी जगीर कोर ने जारी किया मेनीफेस्टो, 9 नवंबर को होने हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget