एक्सप्लोरर

SAD-BJP Alliance: अकाली दल से गठबंधन को लेकर सुनील जाखड़ का बड़ा दावा, बीजेपी की अगली प्लानिंग का हुआ खुलासा!

Punjab SAD-BJP Alliance: पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि फैसला हाईकमान को लेना है. वो पंजाब में बीजेपी के लिए खास रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

Punjab News: पंजाब बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) नियुक्ति के साथ ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. जाखड़ ने दावा किया है कि पंजाब के सभी 13 लोकसभा और 117 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे. शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन की चर्चा के बीच उनकी टिप्पणी अहम है. दूसरे शब्दों में कहें तो बीजेपी पंजाब में ऐसी मौजूदगी बनाने की तैयारी में है कि उसे किसी और साथी के सहारे की जरूरत न पड़े. हालांकि, सुनील जाखड़ ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है. उन्होंने कहा, 'पंजाब में किसी भी गठबंधन के बारे में फैसला हाईकमान को लेना है.'

बीजेपी को मजबूत करने की तैयारी

पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी बीजेपी को 117 सीटों पर मजबूत करना है. मैं पंजाब में बीजेपी को मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. वहीं जाखड़ ने शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर से गठबंधन की संभावना पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जिसने तीन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर 2020 में बीजेपी से किनारा कर लिया था, लेकिन रास्ता भी खुला छोड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और बीजेपी आलाकमान के बीच गठबंधन पर चर्चा हो रही है. पंजाब में करीब दो साल बाद अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन हो सकता है.

3 घंटे तक चली थी SAD की बैठक

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दो सप्ताह के विदेश दौरे से लौटने के बाद बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, करीब 3 घंटे तक चली इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा हुई. पार्टी अध्यक्ष ने गठबंधन को लेकर वरिष्ठ नेताओं की राय मांगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक टकसाली नेता गठबंधन के लिए राजी हैं. वरिष्ठ नेतृत्व का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन करना दोनों पार्टियों के पक्ष में होगा. जिसको लेकर शिअद मुखिया बादल को पार्टी के नेताओं ने कहा कि गठबंधन की स्थिति में विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए भी रणनीति तैयार की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: जनता के बीच जिसका सिक्का उसे ही मिलेगी कमान, BJP इस खास रणनीति पर कर रही काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget