एक्सप्लोरर

Punjab: सीएम मान से 19 दिसंबर को मिलेंगे आंदोलन कर रहे किसान, इन मांगों को लेकर होगी मुलाकात

Punjab Farmer's Protest: पंजाब के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अब इन किसानों ने राज्यपाल और सीएम से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला किया है.

Punjab News: किसानों (Farmers) के प्रतिनिधियों ने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के आखिरी दिन मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन (Gurmeet Singh Khuddian) से मुलाकात की. ये किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं. ये किसान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित Banwari Lal Purohit) से मुलाकात को भी तैयार हैं. उधर, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों का दबाव केंद्र पर बनाने के लिए बड़ी संख्या में किसान मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर जमा हुए हैं. प्रदर्शनकारी किसान अपने खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग कर रहे हैं. ये मामले 2020-21 के आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे. 

ये किसानों आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवार के एक सदरस्य को नौकरी, मुआवजा, ऋण माफी और पेंशन की मांग कर रहे हैं. उधर, खुडियन ने पत्रकारों को बताया कि किसानों ने कहा है कि वे राज्य सरकार को 4 दिसंबर को विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे. ये पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी 19 दिसंबर को मुलाकात करेंगे. 

राज्यपाल ने मिलने के लिए बुलाया
उधर, पंजाब के किसान नेता रुल्दू सिंह मनसा ने बताया राज्य सरकार से संबंधित मांगों को लेकर कृषि मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया है जबकि 4 दिसंबर तक कृषि मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर की बैठक में संबंधित विभाग भी भाग लेंगे. बता दें कि पंजाब के राज्यपाल ने मंगलवार को राज्य के किसानों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था. 

पराली जलाने पर हुए केस वापस लेने की मांग
वहीं, किसान नेताओं ने ये फैसला किया है कि मोर्चा अपने अगले कदम पर फैसला राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात के बाद करेगा. जुलाई और अगस्त के महीने में बाढ़ के कारण फसलों को नुकसान हुआ था जिसको लेकर मोर्चा मुआवजे की मांग कर रहा है. इसके अलावा मक्का और मूंग जैसी फसलों की सरकारी खरीद, गन्ने का समर्थन मूल्य, गन्ने के बकाया भुगतान की मांग कर रहा है. साथ ही पराली जलाने पर जिन किसानों के ऊपर मुकदमा हुआ है उसे भी वापस लेने की मांग कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-  Haryana: हरियाणा के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, अब हर माह खट्टर सरकार देगी इतने हजार रुपये, जान लें शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget