एक्सप्लोरर

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला जेल से रिहाई पर लग सकता है ब्रेक! जानें- कांग्रेस नेताओं को क्यों सता रहा ये डर?

पंजाब के पटियाला जेल में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से मिलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनकी संभावित रिहाई की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है.

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब (Punjab) के पटियाला जेल (Patiala Jail) से रिहाई की चर्चा जोरों पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को 26 जनवरी की सुबह रिहा किया जा सकता है. ऐसे में कांग्रेस के नेता लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं. इसके साथ ही अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई में देरी हो सकती है. दरअसल केंद्र सरकार के 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत 26 जनवरी को सजा पूरी कर चुके 66 फीसदी कैदियों (गंभीर अपराधों को छोड़कर) को रिहा करने की योजना के लाभार्थियों की सूची में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है.

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे. दूसरी तरफ कांग्रेस को डर है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द रिहाई में पंजाब सरकार की तरफ से कोई अड़ंगा लगाया जा सकता है. आपको बता दें कि इस तरह का शक नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने जताया था. सुखपाल खैरा ने कहा था कि उक्त योजना के तहत 26 जनवरी को रिहा होने वाले कैदियों में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है, लेकिन आप सरकार उनको और अधिक समय तक जेल में रखना चाहती है.

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अभी तक नहीं की है सिद्धू से मुलाकात
इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनकी संभावित रिहाई की आखिरी तारीख 26 जनवरी नजदीक आ रही है. पूर्व में शमशेर दूलो, लाल सिंह और केपी के अलावा मनप्रीत बादल सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी सिद्धू से मिल चुके हैं. हालांकि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने से दूरी बनाए रखी है.

ये भी पढ़ें- Punjab Crime News: गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी, अब कनाडा से लाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget