एक्सप्लोरर

Punjab Politics: कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब के इन नेताओं ने छोड़ दी कांग्रेस, क्या अगला नंबर नवजोत का होगा?

कांग्रेस (Congress) के दिग्गज इस पुरानी पार्टी से हाथ छुड़ाने लगे हैं. पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेताओं ने कांग्रेस गुड बॉय बोलकर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Punjab Politics : कांग्रेस (Congress) टूट रही है. इसे मजबूत करने की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कोशिश सफल नहीं हो पा रही है. पिछले एक डेढ़ साल में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं की लाइन लग गई है. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election)  के बाद तो स्थिति और खराब हो गई है. डालते हैं कांग्रेस के उन दिग्गज नेताओं पर नजर, जिन्होंने कांग्रेस से खुद को किनारे कर लिया.

कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब में दो बार कांग्रेस को सत्ता में लाने वाले पटियाला रियासत के उत्तराधिकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. पहली बार साल 2002 से 2007 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 18 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस छोड़कर वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ पंजाब के बड़े कांग्रेस नेता थे. वह 2017 से 2021 तक पंजाब कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भी रहे. तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़ ने वर्ष 2012-2017 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता की भी भूमिका निभाई. वर्ष 2017 में गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए, उन्होंने 14 मई 2022 को कांग्रेस को अलविदा कर दिया. पहले वह गर्व से कहते थे कि उनकी तीन पीढ़ियां कांग्रेस में रही है. अब सुनील जाखड़ भी बीजेपी में हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं.

जयवीर शेरगिल

पंजाब के तेजतर्रार वकील जयवीर शेरगिल ने पिछले साल यानी अगस्त 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने से पहले वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. 39 साल के शेरगिल पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके थे और कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई की लीगल सेल के अध्यक्ष भी थे. वह भी बीजेपी में शामिल हो गए.

मनप्रीत बादल 

इसी हफ्ते पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी को गुड बॉय कह चुके मनप्रीत बादल पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के संस्थापक थे और उन्होंने अपनी पार्टी का का्ंग्रेस में विलय करा दिया था. बादल ने गत बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.  मनप्रीत बादल अमरिंदर सिंह की सरकार में पंजाब के वित्त मंत्री रह चुके थे. कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब कांग्रेस के अधिकत बड़े नेताओं ने कांग्रेस से हाथ छुड़ा लिया है.  

सिद्धू भी कह सकते हैं 'गुड बॉय'

पिछले दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के क्रम में पंजाब पहुंचे का राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर उनसे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में जब सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू को जिम्मेदारी दी जाएगी. यहां यह उल्लेखनीय है कि सिद्धू अभी जेल में हैं और अगले कुछ दिनों में उनके बाहर आने की उम्मीद है.

मौजूदा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को हटाकर ये जिम्मेदारी दी गई थी. अब सिद्धू जेल से बाहर आ रहे हैं. अति महत्वाकांक्षी माने जाने वाले सिद्धू निश्चित रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहेंगे. यदि ऐसा नहीं होता है तो उनका कांग्रेस छोड़ना भी तय है.

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की सूची लंबी 

पिछले एक डेढ़ साल में कांग्रेस के पुराने नेताओं का पार्टी से अलग होने वालों की सूची काफी लंबी है. कश्मीर से गुलाम नबी आजाद हों या मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद, दिल्ली से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, गुजरात से हार्दिक पटेल, असम से सुष्मिता देव, केंद्र में मंत्री रहे अश्विनी कुमार, आरपीएन सिंह जैसे कद्दावर नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के पहले कांग्रेस में टूट, पंजाब में बादल ने 'हाथ' छोड़ा, राजस्थान में पायलट के तेवर तीखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर! कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
पंजाब में गर्मी का कहर! कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
Punjab News: मंदिर विवाद ने ली जान! पंजाबी युवक की जर्मनी में दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई गुहार
मंदिर विवाद ने ली जान! पंजाबी युवक की जर्मनी में दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई गुहार
भिंडरांवाले के टकसाल तक पहुंचे बीजेपी के बड़े नेता, क्या पंजाब में सिख वोट बैंक साधने की है तैयारी?
भिंडरांवाले के टकसाल तक पहुंचे बीजेपी के बड़े नेता, क्या पंजाब में सिख वोट बैंक साधने की है तैयारी?

वीडियोज

गीता मां ने 52 साल की उम्र में सीक्रेट शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-
E85 Fuel आप अपनी गाड़ी में डाल सकते हैं ? | Auto Live #e85 #flexfuel
Babla Kochhar ने खोले career के अनसुने राज, बताया कैसे मिला Acting में दूसरा मौका
Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
Monssoon In India: '2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
'2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन चौधरी का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
Embed widget