एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, सिख फॉर जस्टिस के दो कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Sikh For Justice Workers Arrested: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों सिख फॉर जस्टिस कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू और जगजीत सिंह की ओर से समर्थित हैं.

Punjab News: पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस (Punjab Police) के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. खालिस्तान (Khalistan) समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू एसएफजे का प्रमुख है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के नारे लिखने के आरोप में एसएफजे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये दोनों न्यूयॉर्क में ‘सिख फॉर जस्टिस’ के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह की ओर से समर्थित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.” गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बठिंडा में तलवंडी साबो के गांव नसीबपुरा निवासी हरमनप्रीत सिंह और बठिंडा के कोटशमीर निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई.

साल 2019 में सिख फॉर जस्टिस लगा था प्रतिबंध

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से काले स्प्रे के तीन डिब्बे, एक खालिस्तानी झंडा और एक मोटरसाइकिल बरामद की. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने कबूल किया कि वे एसएफजे संगठन के लिए काम कर रहे थे और एसएफजे के एक सहयोगी जगजीत सिंह के संपर्क में थे, जो पन्नून की ओर से भारत में एसएफजे कार्यकर्ताओं को पैसे भेजता था. 2019 में, केंद्र ने अलगाववाद के आधार पर सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया था. अमेरिका से संचालित यह समूह पंजाब को अलग करने के लिए अभियान चलाने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: तीन राज्यों में हार के बाद पंजाब में बिगड़ा कांग्रेस का प्लान, क्या लोकसभा चुनाव में AAP से करेगी गठबंधन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget