एक्सप्लोरर

पंजाब को अशांत करने की साजिश नाकाम, अहमदाबाद से आतंकी अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब पुलिस ने आतंकवादी अर्श डल्ला के सहयोगी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि लविश, अर्श डल्ला के इशारे पर काम करता था.

Terrorist Arsh Dalla: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने मारे गए आतंकवादी तेजा महिंदीपुरी के भाई और आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी महिंदीपुरीया के एक करीबी सहयोगी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सोमवार को यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी.

यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर और होशियारपुर पुलिस द्वारा गुजरात पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लविश, अर्श डल्ला के इशारे पर काम कर रहा था और लोगों को डराने के लिए उन पर गोलीबारी सहित जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या, गोलीबारी से धमकाकर जबरन वसूली का प्रयास और कई अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं.

उन्होंने कहा कि आरोपी लविश अपने विदेशी हैंडलर के साथ लगातार संपर्क में था, जो पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "हम इस अंतर-राज्यीय कार्रवाई में शानदार सहयोग के लिए गुजरात पुलिस और डीजीपी गुजरात का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं."

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए सहायक इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने कहा कि पंजाब पुलिस पिछले कुछ महीनों से आरोपी लविश की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. उन्होंने कहा कि तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुजरात में लविश की मौजूदगी का पता लगा लिया. उन्होंने बताया कि हमने गुजरात पुलिस के सहयोग से आरोपी लविश को गुजरात के उस्मानपुरा क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है.

एआईजी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी लविश ने राहों स्थित शराब ठेकेदार और नवांशहर स्थित एक ट्रैवल एजेंट की रेकी की थी, जिनसे अर्श डल्ला ने 50-50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने कहा कि आरोपी लविश मई 2024 से होशियारपुर के मॉडल टाउन क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने किसी व्यक्ति से पैसे की जबरन वसूली के लिए उसे डराने के लिए सुखदेव नगर में उसके घर पर गोलियां भी चलाई थीं. उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान और आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

Input By : सचिन पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget