एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबददल, 22 IAS और 8 PCS अफसरों का तबादला, किसे कहां भेजा गया?

Punjab IAS Transfer: पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें मंसा, संगरूर और बठिंडा के डिप्टी कमिश्नरों को भी बदल दिया गया.

पंजाब सरकार के द्वारा राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है. इसके तहत बुधवार (20 अगस्त) को 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. 

इस फेरबदल में तीन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी बदला गया है, जिनमें मंसा, संगरूर और बठिंडा शामिल हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.

कुछ प्रमुख बदलावों के नाम

इस फेरबदल के बाद नवजोत कौर मंसा की नई डिप्टी कमिश्नर होंगी और राहुल चाबा संगरूर के डिप्टी कमिश्नर बनाए गए हैं. वहीं बठिंडा में राजेश धीमान को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो मोहम्मद तैयब को सचिव, जेल विभाग बनाया गया है.

गुरप्रीत सिंह खैरा न्याय विभाग के सचिव होंगे, परनीत शेरगिल को राज्य परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है और जसप्रीत सिंह को विशेष सचिव, खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है.

कुछ और अहम नियुक्तियां

इस फेरबदल में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. कुलवंत सिंह को निदेशक, स्थानीय सरकार नियुक्त किया गया है, वहीं शौकत अहमद पर्रे को विशेष सचिव, वित्त और कार्यकारी अधिकारी, पंजाब वक्फ बोर्ड का कार्यभार सौंपा गया है. 

इसी तरह गौतम जैन को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक बनाया गया और गुलप्रीत सिंह औलख को विशेष सचिव, राजस्व व पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी मिली है. आयुष गोयल को एसडीएम, टप्पा नियुक्त किया गया, जबकि बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को अमृतसर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है.

PCS अधिकारियों का तबादला

आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 8 PCS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इनमें इशा सिंगल, सिमरप्रीत, गीति‍का सिंह, जीवन जोत कौर और शिवराज सिंह बल जैसे नाम शामिल हैं.

इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि प्रशासनिक ढांचे में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget