एक्सप्लोरर

Punjab News: अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को झटका, कोर्ट ने रेगुलर बेल रद्द की

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब स्थित मोहाली की अदालत से झटका लगा है.

Bikram Singh Majithia News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब स्थित मोहाली की अदालत से झटका लगा है.  मोहाली की अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया की नियमित जमानत रद्द कर दी है. यह जानकारी शिअद नेता और वकील अर्शदीप कलेर ने दी है. 

मोहाली कोर्ट ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी. पंजाब पुलिस ने अकाली दल के नेता पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

हाईकोर्ट जाएंगे बिक्रम सिंह मजीठिया
मजीठिया की जमानत अर्जी को मोहाली में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने खारिज कर दिया. पंजाब पुलिस ने पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

जमानत याचिका खारिज होने के बाद शिअद नेता के वकील अर्शदीप कलेर ने कहा कि जमानत के लिए वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे.  गुरुवार को ही बिक्रम सिंह मजीठिया ने मोहाली की कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 8 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी गिरफ्तारी पर रोक
बीते दिनों एक सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को राज्य के पूर्व मंत्री को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें.

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद मजीठिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उनके खिलाफ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी की नेता जीव जोत चुनाव लड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें:

Haryana News: हरियाणा के हर गांव में लगेगी माइक्रो एटीएम मशीनें, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया एलान

Russia Ukraine War: सीएम चरणजीत चन्नी ने विदेश मंत्रालय को लिखा लेटर, यूक्रेन में फंसे पंजाबियों की मदद का मुद्दा उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget