एक्सप्लोरर

Jalandhar News: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में केरल के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Punjab News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि अधिकारियों ने प्रदर्शन के फिर भड़क जाने की आशंका से इनकार नहीं किया है.

Jalandhar: पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. इसके बाद से विश्वविद्यालय के छात्रों ने कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराकर हास्टल में भेजा. आत्महत्या करने वाला छात्र केरल का रहने वाला था. उसने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.पुलिस का कहना है कि छात्र से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण निजि बताए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने पर ही जांच आगे बढ़ेगी. 

छात्र की आत्महत्या पर पुलिस ने क्या कहा है

फगवाडा पुलिस की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है,''छात्र के सुसाइड नोट से पता चला है कि छात्र की कुछ निजी समस्याएं थीं.''वहीं फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मुख्तार राय ने अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा,''छात्रों को उनके कमरे में वापस भेजने के बाद कुछ समय बाद ही हमने स्थिति को संभाल लिया. हमने मृतक के माता-पिता को भी सूचित किया है. उनके आज पहुंचने की उम्मीद है. हम उनके बयान के अनुसार जांच आगे बढ़ाएंगे.''

छात्रों के प्रदर्शन के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि अधिकारियों ने प्रदर्शन के फिर भड़क जाने की आशंका से इनकार नहीं किया है.इस बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा है,'' शुरुआती जांच और सुसाइड नोट की सामग्री मृतक के व्यक्तिगत मुद्दों की ओर इशारा करती है.विश्वविद्यालय आगे की जांच के लिए अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा है.''

पंजाब की यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन

एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब पंजाब के किसी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन हुआ है. इससे पहले मोहाली की चंडीगढ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की खबर के बाद वहां के छात्र उग्र हो गए थे. हालांकि बाद में पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह का कोई वीडियो बनाए जाने से इनकार कर दिया था. पुलिस का कहना था कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपना वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था, उसने किसी और लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया था, जैसा कि दावा किया जा रहा है. पुलिस ने वीडियो बनाने वाली इस छात्रा को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें

Gujarat: गुजरात पहुंचे सीएम केजरीवाल का बड़ा दांव, कहा- सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Punjab News: पंजाब सरकार को विश्व बैंक ने दिया 11 अरब रुपये का लोन, इन योजनाओं में होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget