एक्सप्लोरर

Punjab News: राघव चड्डा ने पंजाब चुनाव को लेकर किए बड़े दावे, कहा- दिल्ली मॉडल चाहते हैं राज्य के लोग

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े दावे किए हैं.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी काफी बड़े दावे कर रही है. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दावा किया कि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करते हैं. दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा का कहना है कि पंजाब के लोग राज्य में दिल्ली का शासन मॉडल लाना चाहते हैं. 

राघव चड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में बहुमत की सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा सही समय पर की जाएगी. चड्ढा ने दावा किया कि पंजाब के लोग कांग्रेस और अकाली दल जैसे पारंपरिक राजनीतिक दलों से ऊब चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहते हैं. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

चड्ढा ने कहा, ''पंजाब में हम जहां भी जाते हैं, हम पाते हैं कि लोग सभी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से कट गए हैं. लोग अकाली दल से नफरत करते हैं और मानते हैं कि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया. हर जगह यही भावना है कि आप और अरविंद केजीरवाल को एक मौका दिया जाना चाहिए. यह भावना हर जगह है.''

आप ने घोषित नहीं किया सीएम उम्मीदवार

चड्ढा ने दावा किया कि दिल्ली में आप सरकार के लगभग सात साल के दौरान किये गए काम से पंजाब के लोग प्रभावित हैं और इसलिए वे आप को वोट देंगे. पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को घोषणा में देरी के बाबत पूछे जाने पर चड्ढा ने कहा कि यह ''हमारी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है.''

चड्डा ने पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान को राज्य में पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया. चड्ढा ने कहा, ''पंजाब में भगवंत मान हमारे सबसे बड़े नेता हैं. वह मेरे बड़े भाई हैं और पंजाब से आप को जोड़े रखने का जरिया हैं.''

आम आदमी पार्टी के कई समर्थकों ने यह मांग की है कि मान को पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए.

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मौजूदा विधायक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget