एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पंजाब के पटियाला में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप्प, सिर्फ कर सकते हैं वॉयस कॉल

Patiala Violence: गृह मामलों और न्याय विभाग के प्रधान सचिव ने एक आदेश जारी कर कहा कि पटियाला जिले में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है

Patiala Violence: पंजाब सरकार ने ''खालिस्तान विरोधी मार्च'' को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पटियाला जिले में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया गया. सेवाओं को निलंबित करने का आदेश गृह मामलों और न्याय विभाग द्वारा जारी किया गया.

गृह मामलों के प्रधान सचिव ने आदेश जारी कर ये कहा

इसके अलावा पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर झड़प स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. गृह मामलों और न्याय विभाग के प्रधान सचिव ने एक आदेश में कहा, ''दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल स्थिति या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के तहत मुझे मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मैं, वॉयस कॉल को छोड़कर पटियाला जिले के क्षेत्राधिकार में मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए), सभी एसएमएस सेवाएं और सभी डोंगल सेवाओं को 30 अप्रैल (शनिवार) सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद करने का आदेश देता हूं.''

इलाके में लगाया गया कर्फ्यू

गौरतलब है कि शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प और पथराव में चार व्यक्ति घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. बता दें कि पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों में झड़प में चार व्यक्तियों के घायल होने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. काली देवी मंदिर के पास दो समूहों के बीच शु्क्रवार को हुई झड़प में शिवसेना नेता हरीश सिंगला को हिरासत के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया है. हिंसा की गाज पुलिस के तीन बड़े अफसरों पर गिरी है.

यह भी पढ़े:-

Patiala Violence: हिंसा मामले में गिरी गाज, हटाए गए पटियाला के IG, डिप्टी SP-SHO किए गए शिफ्ट, DGP से CM मान खफा

Patiala Violence: पटियाला में हिंसा के बाद पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बड़े शहरों में भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget