एक्सप्लोरर

अमेरिकी टैरिफ का असर, लुधियाना में टेक्सटाइल उद्योग पर संकट, खतरे में पड़ीं नौकरियां

Ludhiana News: लुधियाना से अमेरिका को 10,000 करोड़ का टेक्सटाइल निर्यात होता है. अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने से उद्योग चिंतित है, क्योंकि बांग्लादेश जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है.

भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाली वस्तुओं में टेक्सटाइल उद्योग का एक अहम हिस्सा है और लुधियाना से अमेरिका को काफी ज्यादा टेक्सटाइल खास कर अमेरिका की बड़ी कंपनियों और ब्रांड्स को कपड़ा और कपड़े से बनी चीजें जैसे होटलों में इस्तेमाल होने वाले तौलिए, पैंट्स, कमीजें और T, shirts वगेरह का निर्यात निर्यात होता है.

उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों के टेक्सटाइल के मुकाबले भारत का सामान अमेरिका में महंगा मिलेगा क्योंकि इन देशों पर अमेरिका ने कम टैरिफ लगाया है और इसका सीधा सीधा फायदा इन देशों को मिलेगा.

टेक्सटाइल उद्योग में चिंता

लुधियाना में KG exports के मालिक हरीश दुआ के मुताबिक लुधियाना से अमेरिका को सालाना तकरीबन 10000 करोड़ रुपए के टेक्सटाइल का निर्यात किया जाता है. उनके मुताबिक जब से अमेरिका ने 25% टैरिफ लागू किया है और 27 अगस्त से और 25 प्रतिशत और टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है तब से टेक्सटाइल उद्योग चिंता में है.

उनके मुताबिक अमेरिका से बहुत सारे ऑर्डर्स फिलहाल रोक लिए गए हैं. अमेरिकी खरीददार बढ़े हुए टैरिफ से बढ़ने वाले दाम को एडजस्ट करने के लिए बोल रहे हैं. इसका असर आने वाले दिनों में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में रोजगार में भी दिखेगा.

'आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा असर'

वहीं लुधियाना में बड़े औद्योगिक घराने शिंगोरा टेक्सटाइल के सीईओ अनुज जैन के मुताबिक अमेरिका द्वारा बढ़ाए हुए टैरिफ का असर दिखना शुरू हो गया क्योंकि बहुत सारे अमेरिकी ग्राहक फिलहाल डिलीवरी को रोकने के लिए कह रहे हैं. उनके मुताबिक आने वाले दिनों में इसका और असर देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा, "फिलहाल लुधियाना से अमेरिकी कंपनियों को टेक्सटाइल से जुड़ी वस्तुएं निर्यात करने वाले उद्योगों ने ये कोशिश की है कि 27 अगस्त से पहले उनका सामान अमेरिका पहुंच जाए ताकि जो 25 प्रतिशत एयर टैरिफ लगना है उससे पहले सामान वहां पहुंच जाए,"

एक डेढ़ साल बढ़े अमेरिकी टैरिफ का देखने को मिलेगा असर

वहीं अमेरिका की ही अलग अलग ब्रांड्स को कपड़े से बनी वस्तुएं निर्यात करने वाले डिफरेंट गारमेंट्स के सीईओ नीरज आर्य के मुताबिक फिलहाल एक डेढ़ साल बढ़े अमेरिकी टैरिफ का असर देखने को मिलेगा पर भारतीय उद्योग फिर से संभल जाएगा. उनके मुताबिक यहां उद्योग से जुड़े लोगों की कोशिश है कि अमेरिका से होने वाले घाटे को पूरा करने के लीवर देशों को सामान निर्यात किया जाए मगर उसमें वक्त लगेगा.

उनके मुताबिक इसका सीधा असर लुधियाना में इस क्षेत्र से जुड़े रोजगार पर भी पड़ेगा और ये आने वाले दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा अगर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी लागू हो जाता है. वहीं टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े सुदर्शन जैन के मुताबिक अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ का असर फिलहाल बाजार में दिखेगा पर आने वाले एक डेढ़ साल में बाजार संभल जाएगा क्योंकि उत्पादक और बाजार ढूंढ लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget