एक्सप्लोरर

Punjab Health Minister: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के दुर्व्यवहार को लेकर IMA ने की बिना शर्त माफी की मांग, जानें- मामला

Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा के बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वीसी से हुए दुर्व्यवहार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बिना शर्त माफी की मांग की है.

Punjab Health Minister Misbehavior: पंजाब के बाबा फरीद विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विज्ञान (Baba Farid University and Health Sciences) के कुलपति से हुए दुर्व्यवहार का मुद्दा गर्माया हुआ है. अब इस मामले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इसे ‘अपमानजनक’ कहकर निंदा की है और इसके साथ ही आईएमए ने बिना शर्त माफी की मांग की है. इसके साथ ही आईएमए ने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है.

बता दें कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने शुक्रवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गद्दे की गुणवत्ता को लेकर कुलपति डॉ राज बहादुर को स्टाफ और डॉक्टर के सामने गद्दे पर लेटने को कहा. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है और जौरामाजरा से बात की है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

बीएफयूएचएस के वाइस चांसलर राज बहादुर ने इस बात से आहत होकर इस्तीफा दे दिया है. वीसी राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उन्हें सेवा-मुक्त करने का अनुरोध किया है. इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के त्वचा विभाग में रखे एक गद्दे की खराब स्थिति की ओर इशारा करते हुए वीसी को उन्हें उसी गद्दे पर लेटने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

ABP Shikhar Sammelan Punjab Live: ABP शिखर सम्मेलन में बोले DGP गौरव यादव- गैंगस्टर्स का होगा सफाया, कांग्रेस- BJP ने लगाया ये आरोप

बीजेपी नेता ने भी की निंदा

इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के लिए किसी के साथ भी ऐसा दुर्व्यवहार करना अस्वीकार्य है, कुलपति के साथ तो दूर ही है. उन्होंने कहा, "डॉ राज बहादुर सिर्फ एक डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि चिकित्सा जगत की एक प्रसिद्ध हस्ती हैं. अगर उन्होंने कल माफी मांगी होती, तो डॉ राज ने इस्तीफा नहीं दिया होता."

PPSC Recruitment 2022: पंजाब में Junior Auditor के पदों पर निकली वैकेंसी, बीकॉम पास कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget