एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के तरनतारन में BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, 2 किलो हेरोइन बरामद

बीएसएफ ने बताया कि इसके बाद सुबह क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने कालिया गांव के पास एक खेत में एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया.

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. बीएसएफ ने पंजाब के तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया है. वहीं इसमें लाई गई 2 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन भी बरामद की गई है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. 

एजेंसियों को किया अलर्ट
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार तड़के जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले में कालिया गांव के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की भनभनाहट सुनी. निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने संदिग्ध उड़ती हुई वस्तु को गोली मारकर रोकने की कोशिश की. पूरे क्षेत्र को जवानों ने तुरंत घेर लिया और पुलिस और संबंधित सहयोगी एजेंसियों को सूचित किया गया.

आस-पास के इलाकों में तलाश जारी
बीएसएफ ने बताया कि इसके बाद सुबह क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने कालिया गांव के पास एक खेत में एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया. वहीं तलाशी के दौरान ड्रोन से लाई गई 2.470 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है. आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में पंजाब की भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने 7 ड्रोन मार गिराए हैं. वहीं इस साल अब तक 20 ड्रोन को जवानों ने मार गिराने में सफलता हासिल की है. इन ड्रोन के साथ भारी मात्रा में भेजे गए ड्रग्स और हथियार भी बीएसएफ ने बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें

Punjab News: बठिंडा के किसान बना चुके हैं कई विमानों के मॉडल, छात्रों को पढ़ाते हैं एरोनॉटिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget