एक्सप्लोरर

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ, CM मान से कैसा रहेगा रिश्ता, जानें- क्या कहा?

Punjab News: पंजाब के नए राज्यपाल के तौर पर आज गुलाब चंद कटारिया ने शपथ ली है. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई है. इसपर सीएम भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया आई है.

Punjab News: पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में गुलाब चंद कटारिया ने शपथ ली है. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने कटारिया को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई है. इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे. 

शपथ ग्रहण के बाद क्यों गुलाब चंद कटारिया?
शपथ ग्रहण के बाद गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "यह मेरा (कार्यालय में) पहला दिन है. मुझे एक महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिली है. मैं कैसा प्रदर्शन करूंगा यह 6-8 महीने बाद पता चलेगा, जब लोग और पार्टियां मेरे काम का विश्लेषण करेंगी. मैं एक अच्छे लोक सेवक के रूप में काम करने का प्रयास करूंगा. मैं सीमावर्ती इलाकों और सभी जिलों का दौरा जरूर करूंगा." वहीं मीडिया ने जब उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा, इसपर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ये समय बताएगा.

बता दें कि गुलाबचंद कटारियां राजस्थान के रहने वाले हैं. उनकी गिनती राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेताओं में की जाती थी. इससे पहले वे असम के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल के रूप में दूसरी नियुक्ति पंजाब में मिली है.

गुलाब चंद कटारिया की शपथ के बाद क्या बोले सीएम मान?
गुलाब चंद कटारिया के पंजाब के राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा. "मैं गुलाब चंद कटारिया को बधाई देता हूं. उन्होंने कल कहा था कि उन्हें पंजाब पसंद है और हम साथ मिलकर काम करेंगे. हम लोगों की सेवा की भावना के साथ काम करेंगे."

इससे पहले पंजाब के पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लगातार विवाद की खबरें आती रही हैं. इन दोनों के बीच का कोर्ट तक पहुंच गया था. कई मौकों पर पूर्व राज्यपाल और सीएम मान एक-दूसरे पर हमला बोलने से नहीं चकूते थे.

यह भी पढ़ें: Preeti Sudan: कौन हैं हरियाणा की प्रीति सूदन? जिन्हें बनाया गया UPSC की चेयरपर्सन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget