एक्सप्लोरर

WATCH: पंजाब में गन प्वाइंट पर मेडिकल स्टोर वाले से लूट, CCTV में कैद हो गई पूरी घटना

Punjab News: फरीदकोट में एक मेडिकल स्टोर संचालक से गन प्वाइंट पर 40 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है.

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) जिले में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है. इसका ताजा मामला रविवार को देखने को मिला.एक मेडिकल स्टोर (Medical Store) संचालक से गन प्वाइंट (Gun Point) पर बदमाशों ने करीब 40 हजार रुपये लूट लिए. घटना का सीसीटीवी (CCTV) वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है. 

अपराधियों ने मेडिकल संचालक पर ताना तमंचा
पुलिस द्वारा जारी  किए गए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ग्राहक के रूप में आए अपराधी मेडिकल स्टोर की एक मेज पर बैठे दिखाई दे रहे है. मेडिकल मालिक उन्हें कुछ दवाईयां दिखा रहा है. तभी अचानक एक मुंह पर नकाब पहने हुए एक अपराधी ने तमंचा निकाल लिया और दुकान के मालिक पर तान दिया. जिसके बाद अपराधी मेडिकल स्टोर में रखा कैश निकालने लगे और उसमें रखे 40 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें घटना का पूरा वीडियो कैद हो गया था. अब उसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है. 

अमृतसर के मेडिकल स्टोर पर भी हुई थी 35 हजार की लूट 
वही आपको बतां दें कि बीते नवंबर माह में भी पंजाब के एक मेडिकल स्टोर संचालक से बंदूक के दम पर लूटपाट करने का मामला सामने आया था. अमृतसर (Amritsar) में हुई इस घटना में एक लुटेरा  मेडिकल स्टोर के अंदर घुसा और गन पॉइंट पर गल्ले में रखे तकरीबन 35 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया. यह घटना अमृतसर की सर्केट हाऊस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई थी. सीसीटीवी जांच में सामने आया था कि एक पगड़ी-धारी युवक फोन सुनते हुए दुकान में एंट्र हुआ था और करीब डेढ़ मिनट तक फोन पर बात करता रहा. जब दुकान ग्राहकों से खाली हो गई उसने तुरन्त दुकान मालिक पर बंदूक तान दी.

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने परोसी चाय, गृहमंत्री अनिल विज ने दिया निलंबन का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget