एक्सप्लोरर

Punjab News: चुनाव से पहले सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा पर विवादित बोल के चलते गिरी गाज, दर्ज हुई एफआईआर

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा का एक एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद उन पर केस दर्ज हो गया है. उनपर समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगाड़ने नफरत फैलाने का आरोप है.

Punjab News: पंजाब में चुनाव से पहले डीजीपी रैंक के एक अधिकारी और कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा का एक एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद उन पर केस दर्ज हो गया है. बता दें कि उन्होंने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय को और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी, जिसको लेकर के मलेरकोटला पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि मुस्तफा पर समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगाड़ने और दुश्मनी बढ़ाने साथ ही अलग-अलग समुदायों के बीच धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है. मोहम्मद मुस्तफा पंजाब में राज्य मानवाधिकार आयोग (स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन) के डीजीपी रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मुस्तफा के खिलाफ मालेरकोटला सिटी-1 पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

वायरल वीडियो की हो रही जांच

सिटी एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि मलेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार के पति मुस्तफा पर वायरल वीडियो के आधार पर एक केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा की वायरल वीडियो में मोहम्मद मुस्तफा एक भीड़ को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका भाषण, दो समुदाय के बीच दुश्मनी बढ़ाने और नफरत फैलाने का काम कर सकता है. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की सच्चाई की भी जांच की जा रही है.

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जताई थी आपत्ति

बता दें कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जमील उर रहमान ने वायरल वीडियो को लेकर इलेक्शन के रिटर्निंग अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी. जमील और राणा ने यह भी बताया कि मुस्तफा की हमेशा से सांप्रदायिक कार्ड खेलने की आदत रही है. इसी क्रम में बीते गुरुवार की शाम को भी अपनी पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्तान के लिए कैंपेन करने के दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय को और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया और कहा कि वह उनके घरों में घुसकर झाड़ू से मारेंगे.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: कैप्टन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अपनी सीट का भी किया एलान, सिद्धू को लेकर दिया बड़ा बयान

Punjab Election News: Bhagwant Mann ने सीएम चन्नी को दी चुनौती, बोले- वो यहां आकर चुनाव लड़ लें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget