एक्सप्लोरर

अमेरिका से डिपोर्ट किया गया जतिंदर डंकी रूट से आना चाहता था वापस, लेकिन गन-पॉइंट पर...

Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये एजेंट को दिए. उसे अमेरिका के वर्क वीजा का वादा कर अवैध तरीके से कई देशों में घुमाया गया.

Punjab News: अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें जब वास्तविकता का पता चला तो उन्होंने अमेरिका में घुसने से मना कर दिया लेकिन उन्हें जबरन घुसाया गया. ऐसा ही एक शख्स पंजाब का रहने वाला जतिंदर सिंह (34) है. जो कि उन चार पंजाबियों में है जिसे अमेरिका से बनाया के रास्ते वाणिज्यिक विमान से दिल्ली लाया गया है.

जतिंदर पटियाला का रहने वाला है. उसका कहना है कि जब उसे अमृतसर में भारतीयों के डिपोर्ट होने की जानकारी मिली तभी उसने अमेरिका-मेक्सिको सीमा में घुसने से इनकार कर दिया लेकिन उसे बंदूक की नोक पर घुसाया गया.

बंदूक का डर दिखाकर सीमा में घुसाया

जतिंदर सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ''हम 5 फरवरी को मेक्सिको के बॉर्डर शहर तिजुआना में थे, जिस दिन पहला जत्था अमृतसर उतरा था. पहले जत्थे से लाए गए एक व्यक्ति से हमने बात की थी, हम उसे जानते थे. हमारा चार लोगों का ग्रुप था और हमें एजेंट ने बताया कि हम नहीं जाना चाहते. हमने 6 फरवरी को सीमा पार करने से इनकार कर दिया लेकिन हमें बंदूक की नोक पर एजेंट ने सीमा में घुसने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि हमें आगे जाना होगा क्योंकि अब पीछे मुड़कर नहीं देख सकते. हमने उन्हें बताया कि हम तिजुआना से लौटना चाहते हैं. हम मेक्सिको में शरण लेने और भारत लौटने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हमें बॉर्डर पार करना ही होगा.''

एजेंट को जमीन बेचकर दिए थे 45 लाख

अब तक कुल 131 लोगों को भारत भेजा जा चुका है. पंजाब लौटे ये चार वो लोग हैं जिन्हें 12 की टीम में पहले पनामा के होटल में रुकाया गया और फिर कमर्शल फ्लाइट से भारत भेजा गया. इसके बाद चारों को अमृतसर भेजा गया. पहले की तीन फ्लाइट सीधी अमृतसर आई थी. जतिंदर ने बताया कि उसने अमेरिका के वर्क परमिट के लिए तीन एकड़ जमीन बेची थी और 45 लाख रुपये एजेंट को दिए थे. उसे कहा गया था कि वैध तरीके से अमेरिका विमान से भेजा जाएगा लेकिन जो भी उसके साथ हुआ वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

कई देशों में अवैध रूप से ली एंट्री

जतिंदर ने बताया कि वह कई देशों में अवैध तरीके से घुसा. उसने पनामा के जंगल में 70-80 बार नदियों को बार किया. उसे अपनी आंखों से मौत देगी. जतिंदर पहले किसी फैक्ट्री में काम करता था और हर महीने आठ हजार रुपये कमाता था.

ये भी पढ़ें- लुधियाना में पति ने पहले अपनी पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ डांस किया, बाद में कर दिया कांड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget