एक्सप्लोरर

Punjab-Haryana NIA Raid: खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ एक्शन में एनआईए, पंजाब-हरियाणा में 15 ठिकानों पर मारी रेड

Punjab-Haryana NIA Raid News: एनआईए बुधवार को सुबह से ही पंजाब-हरियाणा के 15 ठिकानों पर रेड मार रही है. कुछ दिनों पहले भी एनआईए की तरफ से देश के कई जगहों पर रेड मारी गई थी.

Punjab News: खालिस्तानी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनआईए (NIA) लगातार कार्रवाई कर रही है. कुछ दिनों पहले भी एनआईए की तरफ से कई राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहीं बुधवार को एक बार फिर एनआईए की तरफ से कार्रवाई की जा रही है. पंजाब और हरियाणा की करीब 15 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है. खालिस्तानी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए की तरफ से रेड मारी जा रही है.

इस कड़ी में मोगा के चाड़िक के गांव झंडेवाला में बुधवार सुबह एनआईए ने लाभ सिंह नाम के व्यक्ति के यहां भी रेड मारी है. एनआईए के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद रही. बताया जा रहा है कि एनआईए की तरफ से किसी फंडिग को लेकर पूछताछ की गई. 

सितंबर में भी एनआईए ने मारी थी रेड

गौरतलब है कि एनआईए ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ एक्शन लेते हुए सितंबर माह में भी रेड मारी थी. छह राज्यों के करीब 51 ठिकानों पर रेड मारी गई थी. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच तनाव के समय ये रेड मारी गई थी. 

हरियाणा से दिल्ली पुलिस ने एक को पकड़ा

वहीं दिल्ली में करीब दो महीने पहले एक फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र पाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को हरियाणा से एक युवक को हिरासत में लिया. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक मलक सिंह को लेकर संदेह है कि उसी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में इस तरह के चित्र उकेरे थे.

पन्नू प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पंजाब में छापेमारी जारी है. कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: Punjab Farmer Suicide: पंजाब में किसान ने जलाई पराली, फिर केस दर्ज होने के डर से लगा ली फांसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget