एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे सरकारी स्कूलों के नाम

Punjab: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके.

 Punjab Government School: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे. बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है.  मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें.

बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके. शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में 80 प्रतिशत से अधिक पंजाबियों ने बलिदान दिया है. इसके अलावा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और सीमाओं की रक्षा करते हुए बड़ी संख्या में पंजाबियों ने कुर्बानी दी है.

इस बार में पंजाब सरकार की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों का नाम महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का फैसला किया है. 

शिक्षा मंत्री बैंस खुद करेंगे इस अभियान की निगरानी

उन्होंने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जीवनी संबंधी नोट्स और उनकी शहादत के संबंध में सरकार द्वारा दिए जाने वाले पदक भी शामिल हैं. इसकी जानकारी अगले एक महीने के अंदर स्कूल प्रधानाचार्य के माध्यम से राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी. बैंस ने कहा कि वह खुद इस अभियान की निगरानी करेंगे और 15 दिन बाद खुद इसका मूल्यांकन करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पहल से हमारे बच्चे शहीद/स्वतंत्रता सेनानी के जीवन से मार्गदर्शन ले सकेंगे.

Punjab: पंजाब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख में हुआ था सौदा
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget