एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स केस में AIG राजजीत सिंह को किया बर्खास्त

Raj Jit Singh News: एआईजी राजजीत सिंह पर तरनतारन में एसएसपी रहने के दौरान ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ करने का आरोप है. होशियारपुर और मोगा में भी राजजीत सिंह एसएसपी रहे हैं.

AIG Raj Jit Singh Sacked: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स केस (Drugs Case) में एआईजी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया है. पंजाब में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है और किसी सीनियर अफसर को नौकरी से बर्खास्त किया गया है. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab And Haryana High Court) रिपोर्ट में राजजीत सिंह का नाम आया था. हाईकोर्ट की तरफ से 2017 नशा तस्करी के मामले में गठित एसआईटी (SIT) ने जस्टिस सूर्यकांत की ओर से बताए गए 4 मापदंडों के दायरे में जांच को पूरा किया था. इस रिपोर्ट में एआईजी राजजीत सिंह का नाम आया था.

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एआईजी की प्रॉपर्टी की जांच के भी आदेश दिए हैं. राजजीत सिंह पर तरनतारन में एसएसपी रहने के दौरान ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोप है. होशियारपुर और मोगा में भी राजजीत सिंह एसएसपी रहे हैं. राजजीत अभी AIG NRIs की पोस्ट पर थे. पंजाब में पहली बार ड्रग्स के आरोप में किसी पुलिस सीनियर अफसर को बर्खास्त किया गया है.

राजजीत सिंह पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

इसके साथ ही बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. राजजीत सिंह को ड्रग्स केस की उसी एफआईआर में नामजद किया जाएगा, जिसमें एसटीएफ ने एआईजी के चहेते इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया था. इंद्रजीत सिंह जेल में है, उस पर मुकदमा चल रहा है. वहीं राजजीत सिंह की संपत्तियों की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो करेगा.

हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत को भी किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू ने पंजाब एसटीएफ प्रमुख का पद संभालने के बाद पुलिस के काम और अदालतों में एनडीपीएस मामलों की सफलता दर की समीक्षा करने का फैसला किया था. उन्होंने पाया कि तरनतारन के एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन कर नशे के मामलों की जांच एक हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत से करवा रहे थे. इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके घर से 4 किलो चिट्टा, 3 किलो स्मैक, 2 एके 47 राइफल, एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए थे.

इंद्रजीत ने राजजीत सिंह पर लगाया था ये आरोप

एसटीएफ सूत्रों ने खुलासा किया था कि पूछताछ के दौरान आरोपी इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल अपराध में उसका साथी है. पता चला था कि वह गिरफ्तार तस्करों से समझौता कराकर ट्रायल कोर्ट में चालान पेश करने से पहले हेराफेरी करता था. असल सबूतों से छेड़छाड़ होती थी. 'चिट्टा' के बजाय कोई और नशीला पदार्थ फॉरेंसिक लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाता था और मामले को कमजोर करने और आरोपियों की मदद करने के लिए तस्करों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर गलत लिखे जाते थे. सूत्रों ने यह भी खुलासा किया था कि इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह जब बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करते थे, तो वह बरामद ड्रग्स की मात्रा को काफी कम दिखाते थे.

ये भी पढ़ें- Amritsar Crime News: अमृतसर में बीजेपी नेता को गोली मारकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश, हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget